Gwalior News : सब्जी मंडी अग्निकांड पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, दिया सरकार की तरफ से मदद का भरोसा

प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को छत्री मंडी में हुई अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
vegetable market fire

Gwalior News : ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में स्थित छत्री बाजार सब्जी मंडी में बीती रात हुए अग्निकांड के बाद से पीड़ित दुकानदार परेशान हैं, दुकानों में रखी उनकी सब्जियां नष्ट हो गई और दुकान भी आग में स्वाहा हो गई, घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, दिन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पीड़ित दुकानदारों से मिले और उन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया

छत्री मंडी शहर की सबसे पुरानी मंडी है कभी यहाँ ही थोक और खेरीज व्यापार होता था लेकिन थोक सब्जीमंडी के  लक्ष्मीगंज शिफ्ट हो जाने के बाद से यहाँ फुटकर कारोबार जारी रहा, यहाँ पक्के चबूतरे पर लकड़ी की फट्टी लगाकर दुकाने बनी हुई है, बीती रात इन्हीं में आग लग गई और हादसा हो गया

शॉर्ट सर्किट बताई जा रही अग्निकांड की वजह 

इस अग्निकांड में  6 दुकानें और पास ही खड़े 4 हाथ ठेले जलकर राख हो गए आग से दुकानों में रखी सब्जियां भी पूरी तरह से नष्ट हो गई।आग में करीब एक लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पीड़ित व्यापारियों से मिले 

प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को छत्री मंडी में हुई अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उद्यानिकी मंत्री शनिवार सुबह छत्री मंडी पहुँचे और पीड़ित व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन और प्रशासन आपके साथ है। व्यापारियों को जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वह हर संभव उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यापारियों की मदद के लिये सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews