Gwalior News : लापरवाह 7 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने थमाए नोटिस, 250 रुपये प्रतिदिन का लग सकता है अर्थदंड

Gwalior News :  लापरवाह 7 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने थमाए नोटिस, 250 रुपये प्रतिदिन का लग सकता है अर्थदंड

Gwalior News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार ये निर्देश दे चुके हैं कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बावजूद इसके कई कर्मचारी और अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को गंभीरता से नहीं लेते, ग्वालियर में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लापरवाही का मामला सामने आया है, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने लापरवाही करने वाले सात अधिकारियों को नोटिस थमा दिए है

250 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अर्थदंड लगाने की चेतावनी 

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित सेवाएँ संबंधित आवेदकों को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध नहीं कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने ऐसे 7 शासकीय सेवकों पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदण्ड लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से तीन दिन के अन्दर नोटिस के जवाब मांगे हैं।

इन शासकीय सेवकों को थमाए गए नोटिस 

लोक सेवा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहना यशवंत राठौर, अपर तहसीलदार मोहना रामप्रसाद बरेलिया, तहसीलदार सुपावली देवदत्त शर्मा, नायब तहसीलदार बिलौआ दिव्य दर्शन शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत दयेली विष्णु शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत धनेली मोहर सिंह व सचिव ग्राम पंचायत बेनीपुरा दलवीर सिंह कुशवाह शामिल हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews