Gwalior News : कलेक्टर ने किया अटल स्मारक निर्माण कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों की निर्देश गुणवत्ता का ध्यान रखें, शासन ने स्वीकृत किये हैं 20 करोड़ रुपये

अटल स्मारक निर्माण के प्रथम चरण के लिये गत दिसम्बर माह में लगभग 12 करोड़ रुपये  का वर्क ऑर्डर टेण्डर जारी किया गया था। बंसल एण्ड कंपनी को यह टेण्डर अलॉट हुआ है। टेण्डर की शर्तों के अनुसार 18 माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण किया जाना है।
Atal Memorial Gwalior
Gwalior News :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ग्वालियर में भव्य “अटल स्मारक” आकार लेने जा रहा है। राज्य शासन ने अटल स्मारक के निर्माण के लिये लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को अटल स्मारक निर्माण स्थल सिरोल पहाड़ी पर पहुँचकर कार्य का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश कार्य एजेंसी को दिए।

स्मारक का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो: कलेक्टर 

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कार्यपालन यंत्री टूरिज्म अरुण गुप्ता एवं निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर अटल स्मारक प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि स्मारक का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो।

18 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना है यह कार्य

बैठक में बताया गया कि अटल स्मारक निर्माण के प्रथम चरण के लिये गत दिसम्बर माह में लगभग 12 करोड़ रुपये  का वर्क ऑर्डर टेण्डर जारी किया गया था। बंसल एण्ड कंपनी को यह टेण्डर अलॉट हुआ है। टेण्डर की शर्तों के अनुसार 18 माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण किया जाना है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews