Gwalior News : गुरुद्वारे में रुके पति पत्नी ने सेवादारों को खाने में खिलाया नशीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती, आरोपी चोरी कर फरार

Gwalior News : गुरुद्वारे में रुके पति पत्नी ने सेवादारों को खाने में खिलाया नशीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती, आरोपी चोरी कर फरार

Gwalior News : ग्वालियर जिले में जहर खुरानी का एक मामला सामने आया है, एक परिवार ने गुरुद्वारे में शरण ली वहां रुके और फिर वहीँ के सेवादारों को खाने में नशीला जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उनके मोबाइल, गुरुद्वारे की दान पेटी में रखा कैश आदि चोरी कर फरार हो गए। बीमार सेवादारों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरद्वारे में आकर रुके पति पत्नी, भरोसे में लेकर खाने में मिलाया नशीला पदार्थ 

ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के रेहट में स्थित गुरुद्वारे में जहरखुरानी की घटना सामने आई है, यहाँ परसों एक परिवार जिसमें पति पत्नी और बच्ची थे आकर रुके, सेवा के लिए सबसे आगे रहने वाले सिख समाज के लोगों ने अतिथि समझकर उन्हें रुकने दिया। रात को सभी ने खाना खाया और आराम करने चले गए। कल सुबह उन दोनों पति पत्नी ने गुरुद्वारे में सेवा की, खाना बनाने में भी हाथ बटाया,  सेवादारों को उनपर भरोसा हो गया और वे मान बैठे की अच्छे लोग हैं तो  रात को गुरुद्वारे के सेवादारों ने रसोई पति पत्नी के हवाले कर दी और जो खाना उन्होंने बनाया वो खाकर सो गए।

एक को आ गया होश, तीन सेवादार अभी अस्पताल में भर्ती 

सुबह के समय सबकी तबियत ख़राब होने लगी, उल्टियाँ होने लगी, एक सेवादार गुरुप्रीत को लगातार उल्टियाँ हुई तो वो कुछ नार्मल हुए फिर पुलिस को सूचना दी गई, SDOP घाटीगांव संतोष पटेल रेहट गुरुद्वारे पहुंचे, उनके साथ घाटीगांव थाने का फ़ोर्स भी था, उन्होंने बीमार गुरुद्वारा प्रमुख हरवंश सिंह, सेवादार (खाना बनाने वाला) बलकार सिंह और सेवादार परमवीर को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज अभी जारी है,  तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस में मामला दर्ज किया, आरोपी पति पत्नी की तलाश जारी 

SDOP संतोष पटेल ने बताया कि आरोपी पति पत्नी ने अपने व्यवहार से गुरुद्वारे के सेवादारों का भरोसा जीत लिया और फिर दाल में कुछ मिलाकर उन सभी को बेहोश कर उनके मोबाइल, गुरुद्वारे की दान पेटी के रुपये और साउंड सिस्टम चोरी कर फरार हो गए, पुलिस ने एफआईआर कर ली है , बची हुई दाल, रोटी को जब्त कर लिया है, लैब में इसकी जाँच कराई जाएगी कि  कौन सा नशीला पदार्थ खाने में खिलाया गया था, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”857482253″]

[dgv_vimeo_video id=”857481581″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews