Gwalior News : गंदगी पर एक्शन, नगर निगम अधिकारी का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश

Gwalior News : गंदगी पर एक्शन, नगर निगम अधिकारी का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश

Gwalior News : शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्वालियर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन दोनों बहुत गंभीर हैं, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कहीं गंदगी मिली तो उसकी सजा भुगतनी होगी।

नगर निगम उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता आज सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर थे उन्हें पड़ाव चौराहे पर गंदगी  दिखाई दी, इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए डब्ल्यूएचओ का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ये समझ ले कि साफ़ सफाई से समझौता स्वीकार नहीं होगा।

स्वर्ण रेखा नाले की सफाई के निर्देश 

नगर निगम उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने पड़ाव क्षेत्र में शास्त्री मार्केट में दुकानों के सामने सुबह गंदगी मिलने पर डब्ल्यूएचओ का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही दुकानदारों को दो-दो डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने गेंडेवाली क्षेत्र में स्वर्णरेखा नाले का निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने छत्री बाजार का निरीक्षण किया।

कचरा निस्तारण केंद्र पर आई चार नई मशीनें

शहर से निकलने वाली पालीथीन आदि के निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा चार नई मशीन, डस्टिंग मशीन, बैलिंग मशीन, डाउटिंग मशीन और सेर्डर मशीन मंगाई गई हैं जिसका उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता सहित, नोडल अधिकारी पार्क महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव आदि ने निरीक्षण किया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews