Gwalior News : बिजली कंपनी के जीएम और पुलिस के बीच विवाद, चालान को लेकर हुई बहस, एक दूसरे पर लगाये अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल

सिटी सेंटर चौराहे पर तैनात स्टाफ वहां अपनी ड्यूटी कर रहा था लेकिन इन सबके बीच जीएम प्रदीप शर्मा और पुलिस के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक्टिवा पर हाथ में सिगरेट लिए हुए पुलिस को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।              
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में आज बिजली कंपनी के जीएम और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया, सिटी सेंटर चौराहे पर बहुत देर तक विवाद होता रहा, विवाद की वजह चलानी कार्रवाई थी, लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और फिर वायरल कर दिया, दोनों तरफ से एक दूसरे पर अभद्रता और गाली गलौज करने के आरोप लगाये गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर चौराहे पर सब इंस्पेक्टर रामेश्वर राय अपनी टीम के साथ रूटीन चैकिंग कर रहे थे , तभी एक एक्टिवा पर एक व्यक्ति बिना हेलमेट और आगे की नम्बर प्लेट पर कटे नंबर के साथ आते दिखाई दिए, उनसे पेपर मांगे गए तो नहीं मिले, गाड़ी का बीमा नहीं था, आरसी नहीं थी,  पुलिस के मुताबिक जब उनसे चालान के लिए कहा गया तो उन्होंने अपना पद का रौब बताते हुए कहा कि मैं बिजली कंपनी का मुरैना का जीएम हूँ आप मेरा चालान नहीं काट सकते।

पुलिस का आरोप जीएम अपने पद की रौब दिखाकर कह रहे थे आप चालान नहीं काट सकते 

पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपना नाम प्रदीप शर्मा बताया और कहा कि आप मेरा चालान नहीं कर सकते, वो हमारी टीम से अभद्रता करने लगे, गालियाँ देने लगे, वो कहने लगे मैं एक शासकीय सेवक हूँ और आप भी शासकीय सेवक हैं मेरा चालान नहीं काट सकते लेकिन हमने नियमानुसार उनका चालान काटा फिर वो वहां से गालियां देकर चले गए।

बिजली कंपनी अधिकारी का पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप 

उधर जीएम प्रदीप शर्मा ने पुलिस स्टाफ द्वारा उनसे अभद्रता करने का आरोप लगाया है,  विश्वविद्यालय पुलिस थाने पर शिकायत करने पहुंचे जीएम शर्मा ने बताया कि मैं यहाँ एक घंटे से बैठा हूँ लेकिन कोई सुनवाई नहीं है मुझसे लिखित में शिकायत करने के लिए कह रहे हैं हेड कांस्टेबल का कहना है यहाँ ऐसे FIR नहीं लिखी जाती, टीआई, एडिशनल एसपी एसपी सबको फोन लगाये किसी ने फोन नहीं उठाये।

GM प्रदीप शर्मा का आरोप मैंने चालान कटवाया फिर भी अभद्रता की गई 

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टाफ ने मेरे साथ अभद्रता की, मैं अधिकारी हूँ, मुझ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया, सिपाहियों ने गालियाँ दी हैं, मैंने अपनी गलती स्वीकार  की और कहा कि गाड़ी बच्चे चलाते हैं मैं अपने भाई से मिलने आया था जल्दबाजी में हेलमेट और गाड़ी के कागज भूल आया आप मेरा नियमानुसार चालान कीजिये, लेकिन वे अभद्रता करते रहे फिर मैंने 800 रुपये का चालान भी कटवाया,अब मैं अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई चाहता हूँ।

सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो 

बहरहाल खबर लिखे जाने तक जीएम प्रदीप शर्मा की एफआईआर नहीं हुई थी, उधर सिटी सेंटर चौराहे पर तैनात स्टाफ वहां अपनी ड्यूटी कर रहा था लेकिन इन सबके बीच जीएम प्रदीप शर्मा और पुलिस के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक्टिवा पर हाथ में सिगरेट लिए हुए पुलिस को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”944411070″]

[dgv_vimeo_video id=”944411222″]

[dgv_vimeo_video id=”944411341″]

[dgv_vimeo_video id=”944411487″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews