Gwalior News : चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा भोपाल में चोरी कर फरार शातिर ड्राइवर, करीब 38 लाख रुपये के जेवर, कैश, आईफोन व घड़ियाँ बरामद

पुलिस ने जब युवक और उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, पुलिस को युवक की जेब में एक फोन मिला तथा एडिडास के पिट्टू बैग में सोने-चांदी जैसे जेवरात के साथ लगभग 17.5 लाख रुपये नगद, एक आईफोन के साथ एक अन्य फोन तथा राडो कम्पनी की 02 घडियां  मिलीं जिसकी कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये के आसपास आंकी गई।
Thief driver arrested

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने भोपाल से चोरी कर फरार एक शातिर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, आरोपी ड्राइवर है और उसने अपने ही मालिक के घर को निशाना बनाया और फरार हो गया था, पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर करीब 38 लाख रुपये के जेवर, कैश, घड़ियाँ, आईफोन आदि मिले है, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पुलिस को चकमा देकर शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है , एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सभी अधीनस्थों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चेकिंग, नाइट गस्त, मुखबिर तंत्र सभी चुस्त दुरुस्त होना चाहिए, जिसका एक सार्थक परिणाम सामने आया है।

भोपाल से चोरी कर भागा ड्राइवर ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में 

दरअसल सीएसपी मुरार राजीव जंगले के मार्गदर्शन में टी आई थाटीपुर थाना महेश शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बिना नम्बर की  लाल रंग की यामाहा R1-5 मोटर साइकिल पर एक युवक पिट्ठू बैग टंगे आता हुआ दिखा, पुलिस ने उसे रोका और बिना नम्बर की मोटर साइकिल होने पर पूछताछ की जिसपर युवक ने अपना नाम दीपक यादव पुत्र महेन्द्र यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना खनियादाना जिला शिवपुरी का होना बताया।

तलाशी लेने पर करीब 38 लाख रुपये का सामान बरामद 

पुलिस को उसके हाव भाव देखकर कुछ संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी और उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, पुलिस को युवक की जेब में एक फोन मिला तथा एडिडास के पिट्टू बैग में सोने-चांदी जैसे जेवरात के साथ लगभग 17.5 लाख रुपये नगद, एक आईफोन के साथ एक अन्य फोन तथा राडो कम्पनी की 02 घडियां  मिलीं जिसकी कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये के आसपास आंकी गई।

पुलिस कर रही अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ 

पुलिस ने जब दीपक यादव से इतने सामान के बारे में पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की फिर उसने बताया वह जिला भोपाल के चुनाभट्टी क्षेत्र में रहने वाले चिराग त्यागी के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था, 4-5 दिन पहले उनके घर से अलमारी में से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करके लाया है। थाटीपुर पुलिस द्वारा भोपाल के चुनाभट्टी थाने से सम्पर्क किया गया तो मालूम चला कि वहां चोरी का अपराध दर्ज है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस आरोपी दीपक यादव से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है, पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews