Gwalior News : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सागर ताल स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, की ये अपील

शहर के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से नगर निगम ये सफाई अभियान चला रहा है आप सभी से अपील है कि आप भी अपने आसपास के ताल, तालाब, कुए, बावड़ी को सहेजें और उसकी सफाई के लिए आगे आयें।   
Gwalior News

Gwalior News : बारिश से पूर्व तालाब, कुएं बावड़ी सहित अन्य जल संरचनाओं को सहेजने उनका संवर्धन करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” (नमामि गंगे – सदानीरा अभियान) चला रही है इसके तहत प्रदेश की जल संरचनाओं की सफाई की जा रही है, उनका गहरीकरण किया जा रही है, उसमें जमा गन्दगी हटाई जा रही है जिससे बारिश के समय यहाँ पानी संघित हो सके।

सागर ताल का सफाई कार्य देखने पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर 

ग्वालियर में भी “जल गंगा संवर्धन अभियान” (नमामि गंगे – सदानीरा अभियान) चल रहा है, ग्वालियर के तलब कुए बावड़ी सहेजे जा रहे हैं, ग्वालियर के ऐतिहासिक सागर ताल में सफाई अभियान चलाया जा रहा है उसकी सफाई की जा रही है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने आज सफाई व्यवस्था को देखा और इसमें श्रम दान भी किया।

4 करोड़ रुपये की राशि से होगा सागर ताल का सौंदर्यीकरण व जीणोद्धार 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी विधानसभा के रियासतकालीन सागर ताल पर चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे, यहाँ नगर निगम जनता के सहयोग से सफाई अभियान चला रही है, सागर ताल के लिए लगभग 4 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जो इसके सौंदर्यीकरण व जीणोद्धार में खर्च होगी।

ऊर्जा मंत्री ने खुद लिया सफाई अभियान में हिस्सा, किया श्रमदान 

ऊर्जा मंत्री ने सफाई व्यवस्था देखी और खुद भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने लगे, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों के साथ सागर ताल की गन्दगी को बाहर निकलवाने में मदद की, उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से नगर निगम ये सफाई अभियान चला रहा है आप सभी से अपील है कि आप भी अपने आसपास के ताल, तालाब, कुए, बावड़ी को सहेजें और उसकी सफाई के लिए आगे आयें।

[dgv_vimeo_video id=”955207119″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews