Gwalior News : बाइक पर आये बेखौफ बदमाशों ने बीच चौराहे पर छात्र के सिर में गोली मारी, मौके पर ही मौत

gwalior police

Gwalior News : ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने बाइक पर घर की तरफ जा रहे एक छात्र को गोली मार दी और भाग गए। गोली नजदीक से सिर पर निशाना साधकर मारी थी जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में 6 नंबर चौराहे पर शुक्रवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा रही होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवाजी नगर थाटीपुर निवासी प्रियंक खरे के रूप में हुई है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है , उन्होंने कहा कि चौराहे के आसपास के सीसीटीवी चैक किये जा रहे हैं। उधर एक और बात सामने आ रही है कि जो पहचान छात्र की सामने आ रही है वो भी संदिग्ध है, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895007307″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews