Gwalior News : सीनियर की छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने उठा लिया ऐसा कदम, पढ़ें पूरी खबर

हनी रजक की हरकतों से परेशान छात्रा ने एक दिन खुद को ख़त्म करने की प्लानिंग की, वो किचिन में गई,  गैस ओपन करी और बर्नर से खुद को आग लगा ली, आग की लपटें देखकर परिजन भागे आग बुझाई और बीती को अस्पताल में भर्ती कराया ।
molestation of schoolgirl

Gwalior News : ग्वालियर में पुलिस की सख्ती के बावजूद बच्चियों और महिलाओं के साथ वारदात थम नहीं रही, एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक स्कूली छात्रा ने अपने ही स्कूल के सीनियर छात्र के छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगा ली, गंभीर हालत में नाबालिग छात्रा अस्पताल में भर्ती है,  पुलिस आरोपी छात्र की तलाश कर रही है।

नाबालिग छात्र ने सीनियर की छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को लगाई आग  

मध्य प्रदेश में बच्चियों और महिला अत्याचार को लेकर गंभीर कानून हैं, पुलिस भी शिकायत पर तुरंत एक्शन लेती है लेकिन इतने सबके बावजूद ऐसी घटनाएँ रुक नहीं रहीं, ताजा मामला ग्वालियर का है, यहाँ ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी में रहने वाली 17 साल की लड़की निजी स्कूल में पढ़ती है, उसने पिछले दिनों 17 मार्च को घर में ही गैस के बर्नर से खुद को आग लगा ली, घबराये परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ अभी भी उसका इलाज जारी है, छात्रा 50 प्रतिशत जली हुई है।

मनचला रास्ते में छेड़छाड़ करता, फब्तियां कसता

घटना से घबराई छात्रा ने अब अपनी हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, छात्रा ने शिकायत में कहा कि मेरा सीनियर हनी रजक नाम का एक लड़का उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहा है, रास्ते में छेड़छाड़ करता है, फब्तियां कसता है, शुरू में उसने परिवार को ये बात नहीं बताई लेकिन बाद में उन्हें जब बताया तो उन्होंने हनी से बात करने के लिए मन कर दिया।

कोचिंग जाते समय रास्ते में पकड़ लिया था हाथ, साथ ले जाने की कोशिश की    

शिकायत में छात्रा ने कहा कि एक दिन 29 फरवरी को जब वो कोचिंग जा रही थी तब रास्ते में हनी रजक ने उसे रोक लिया उसका हाथ खींचने लगा, वो जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा मैंने शोर मचा दिया तो वो धमकी देकर भाग गया इस घटना के बाद वो बहत सहम गई, परिजनों ने भी बदनामी के डर से चुप रहने के लिए कहा।

अस्पताल में भर्ती छात्रा 50 प्रतिशत तक जली है  

हनी रजक की हरकतों से परेशान छात्रा ने एक दिन खुद को ख़त्म करने की प्लानिंग की, वो किचिन में गई,  गैस ओपन करी और बर्नर से खुद को आग लगा ली, आग की लपटें देखकर परिजन भागे आग बुझाई और बीती को अस्पताल में भर्ती कराया, अब जब छात्रा बयान देने की हिम्मत जुटा पी तब उसने हनी रजक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews