Gwalior News : उदयपुर- खजुराहो इंटरसिटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना

Gwalior News : उदयपुर- खजुराहो इंटरसिटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना

Gwalior News : ग्वालियर रेलवे स्टेशन से झाँसी की तरफ रावण हुई उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री उस समय दहशत में आ गए जब उन्हें ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली, ट्रेन को ग्वालियर से कुछ दूर सिथौली रेलवे स्टेशन पर रोका गया , घबराये यात्री डिब्बे से नीचे उतर आये, लेकिन जब मालूम चला कि ट्रेन के इंजन में आग लगी है तो यात्रियों ने राहत की सांस ली , ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल को सूचना दी, ग्वालियर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ गई और आग पर काबू कर लिया गया,  आग को बुझा दिए जाने के बाद उसे दूसरे इंजन के साथ खजुराहो के लिए रवाना कर दिया गया।

ग्वालियर से 7 किलोमीटर चली ट्रेन , इंजन में दिखा धुआँ

जानकारी के अनुसार उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस अज ग्वालियर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 12:14 मिनट पर न आकर थोड़ी देरी से 12:35 मिनट पर आई और फिर इसे 12: 45 पर झांसी के लिए रवाना कर दिया गया । ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से महज 7 किमी दूर सिथौली स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि उसके इंजन में से धुआँ उठता दिखाई दिया।

आग की सूचना ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम को दी 

इंजन में आग का पता लगते ही ट्रेन के पायलट ने ट्रेन को सिथौली स्टेशन के पास ही रोक दिया। स्टाफ ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, ग्वालियर में सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर अमले को सूचित किया गया, जब तक ग्वालियर से फायर अमला पहुँचता तब तक ट्रेन स्टाफ आग पर काबू करने की कोशिश करता रहा।

ट्रेन में स्वर यात्री आग की सूचना से आये दहशत में 

इधर आग की सूचना मिलते ही ट्रेन में स्वर यात्री घबरा गए वो  दहशत में आ गए , वे तत्काल अपने अपने डिब्बे से निकल कर बाहर आ गए और फिर जब उन्हें ये पता चला इंजन में से धुआँ उठा है और उसपर जल्दी ही काबू पा लिय आजायेगा तो उन्होंने राहत की साँस ली।

नगर निगम का फायर अमला पहुंचा मौके पर , आग पर पाया काबू 

ग्वालियर से फायर ब्रिगेड का स्टाफ सिथौली स्टेशन के पास पहुंचा और फिर सबके प्रयासों से इंजन में लगी आग पर काबू पाया जा सका, आग पर पूरी तरह काबू पा लिए जाने के बाद उसे दूसरे इंजन के साथ झाँसी की तरफ रवाना कर दिया। आग की सूचना पर पहुंचे RPF के सब इन्स्पेक्टर अंकित कुमार ने कहा कि आग के कारणों की जानकारी अभी नहीं है , आग पर काबू कर लिया गया है कोई जनहानि नहीं हुई है ।

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं, ट्रेन रवाना 

मौके पर पहुंचे नगर निगम के फायर अमले के प्रभारी अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि फोम टेंडर की मदद से इंजन के कांच तोड़कर आग पर काबू पाया गया है और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन को चेंज कर उसे आगे रवाना कर दिया है कोई जनहानि नहीं हुई है ।

[dgv_vimeo_video id=”855959229″]

[dgv_vimeo_video id=”855959269″]

[dgv_vimeo_video id=”855959334″]

[dgv_vimeo_video id=”855959440″]

[dgv_vimeo_video id=”855959592″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews