Gwalior News : युवती की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग का

Gwalior News : युवती की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग का

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। गोली घर से कुछ दूरी पर मारी गई। आरोपी ने बिलकुल नजदीक आकर लड़की की कनपटी पर गोली चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार है, मामला प्रेम प्रसंग (Girl Murdered in Love Affair) से जुड़ा हुआ है। युवती की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई है और जून में उसकी शादी थी।

जानकारी के अनुसार मुरार थाना (Gwalior Police) क्षेत्र के बैजल कोठी क्षेत्र में 6 नंबर चौराहे के पास रहने वाली साक्षी गुप्ता नामक युवती को एक युवक ने गोली मार दी। आरोपी हमलावर पहले से घात लगाए बैठा था। टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि मृतका शिवपुरी जिले के भौंती गांव की रहने वाली है उसके पिता मनोज गुप्ता ग्वालियर में घर के पास चाय का ठेला लगाते हैं।

ये भी पढ़ें – आंखों में मिर्ची झोंक कर व्यापारी की दुकान से लूटे 20 हजार रुपये, गोली चलाकर फरार

टीआई ने बताया कि 04 अप्रैल को युवती की सगाई हुई थी 21 जून को शादी तय हुई थी। युवती अभी 11 मई को ही गांव से लौट कर आई थी। आज वो शाम को मंदिर गई थी, वो लौटकर घर की तरफ आ रही थी तभी छिपे बैठे युवक ने युवती की कनपटी पर सटाकर कट्टे से गोली मार दी और भाग गया।

ये भी पढ़ें – फ़्लैट में चल रहा था IPL 2022 मैचों पर सट्टा, 1 करोड़ रुपये का हिसाब मिला

पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।  मृतका के परिजन गांव गए हुए हैं उन्हें सूचना कर दी गई है। उधर मृतका साक्षी के साथ मौजूद उसकी मौसी की लड़की ने बताया कि वो दीदी के साथ घर की तरफ जा रही थी तभी एक अंकल आये उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था उन्होंने दीदी को गोली मार दी और भाग गए। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”710464393″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews