
Gwalior News : ग्वालियर में सोमवार को तीसरी हत्या की घटना सामने आई। कंपू क्षेत्र में बेटी बचाओ चौराहे के पास एक्टिवा पर सहेली के साथ जा रही छात्रा को बाइक सवार लड़कों ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल छात्रा को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक, अक्षरा यादव नामक लड़की अपनी सहेली के साथ कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी, दोनों सिंधी कॉलोनी के पास बेटी बचाओ चौराहे के नजदीक पहुंची ही थी कि तभी एक स्प्लेंडर पर सवार तीन लड़के आये और उन्होंने अक्षरा को गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल छात्रा को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने कुछ देर में ही उसे मृत घोषित कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”843977495″]
सूचना मिलते ही ही एसपी राजेश सिंह चंदेल, सभी एडिशनल एसपी, सीएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, एसपी राजेश सिंह चंदेल और एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि अक्षरा 11 वी की छात्रा थी, वो कोचिंग से लौट रही थी, तभी बाइक पर आये लड़कों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
गौरतलब है कि आज सोमवार सुबह रिटायर्ड फौजी देवेंद्र माहौर की हत्या की घटना सामने आई उसके बाद दोपहर में डबरा के एक नौजवान चिराग शिवहरे की हत्या का खुलासा हुआ और रात होते होते छात्रा अक्षरा यादव की हत्या हो गई। एक ही दिन में तीन हत्याओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”843976681″]
[dgv_vimeo_video id=”843976977″]
