Gwalior News : घर में सो रही मासूम का अपहरण, झाड़ियों में किया दुष्कर्म का प्रयास, परिजन के पहुंचते ही बदमाश फरार

Gwalior News : घर में सो रही मासूम का अपहरण, झाड़ियों में किया दुष्कर्म का प्रयास, परिजन के पहुंचते ही बदमाश फरार

Gwalior News : ग्वालियर में बेख़ौफ़ बदमाश पुलिस थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक मोहल्ले में घर के चबूतरे पर सो रही एक 4- 5 साल की मासूम को बदमाश उठा ले गया, दुष्कर्म  की नीयत से बदमाश बच्ची को पास में कैंसर पहाड़िया की झाड़ियों में ले गया , बच्ची चिल्लाई तो उसने उसके साथ मारपीट की। इस बीच बच्ची की तलाशते हुए घर वाले पहुँच गए तो उनकी आहट सुनकर बदमाश भाग गया, अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घर के चबूतरे पर सो रही मासूम को उठा ले गया बदमाश 

थाना झाँसी रोड के टी आई रशीद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाने के सामने नाका चन्द्रबदनी मुड़िया पहाड़ गली नंबर 3 में एक परिवार किराये से रहता है, छोटे भाई की 4-5  एक बच्ची अपने ताऊ के साथ चबूतरे पर सो रही थी, एक बदमाश रात को करीब साढ़े तीन बजे आया और बच्ची को उठाकर ले गया।

बच्ची के गायब होने से घबराये परिजन

बदमाश ने बच्ची की कंधे पर उठाया, मासूम गहरी नींद में थी उसे क्या पता था कि गोद किसकी है और उसकी नीयत क्या है ? बदमाश उसे कैंसर पहाड़िया की झाड़ियों में ले गया, कुछ देर बाद ताऊ की नींद खुली तो उसे बच्ची नहीं दिखी तो उसने भाई से पूछा तो बच्ची वहां भी नहीं थी।

घर से 200 मीटर दूर घायल अवस्था में मिली मासूम 

बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परिवार वाले परेशान हो गए, आसपास के लोग भी उठ गए, सभी ने बच्ची को तलाशना शुरू किया तो घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में परिजनों को बच्ची मिली, संभवतः बदमाश को परिजनों के आने की आहट मिल गई तो वो भाग गया।

बच्ची बोली – एक अंकल ले गए थे डंडे से बहुत मारा 

टी आई ने बताया कि जब परिजनों को बच्ची मिली तो वो बहुत डरी हुई थी सहमी हुई थी उसकी आंख , हाथ और पसलियों में चोट के निशान मिले हैं। उससे पूछने पर बताया कि एक अंकल उसे उठाकर ले गए थे उन्होंने जमीन पर पटका और डंडे से बहुत मारा। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना द , पुलिस तत्काल एक्शन में आई।

मोहल्ले का ही बदमाश निकला आरोपी, बच्ची अस्पताल में भर्ती  

टी आई ने बताया कि जिस घर में बच्ची और उसका परिवार रहता है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है उसमें बदमाश बच्ची को उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। जब पहचान की गई तो वो मोहल्ले का ही एक बदमाश निकला जो नशेडी है आवारा है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस की चार टीमें कर रही हैं आरोपी की तलाश

टी आई रशीद खान ने बताया कि बच्ची का मेडिकल भी कराएँगे, हालाँकि दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने का प्रयास और मारपीट की धाराओं में मामला  दर्ज कर लिया गया है , पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हिया हम जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”856334542″]

[dgv_vimeo_video id=”856334672″]

[dgv_vimeo_video id=”856331512″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews