Gwalior News : वकीलों ने किया प्रदर्शन और चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Gwalior News : वकीलों ने किया प्रदर्शन और चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Gwalior News : ग्वालियर में आज बुधवार को एक बार फिर जिला न्यायालय के वकीलों ने इंदरगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकील उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किये जाने से आक्रोशित थे और केस को ख़ारिज करने की मांग कर रहे थे। वकीलों का कहना था कि पड़ाव थाना टी आई और क्षेत्र के सीएसपी के खिलाफ कार्यवाही की जाये, वकीलों ने एसपी को अक्षम करार दिया और इन सबके तबादले ग्वालियर से कराने के लिए नेताओं मंत्रियों से गुहार लगाई।

साथी वकील पर मारपीट का मुक़दमा दर्ज होने से आक्रोशित हैं अभिभाषक 

पिछले दिनों ग्वालियर के गोपाचल पर्वत पर वकील अंकित वशिष्ठ और गोपाचल पर्वत संचालक मंडल प्रमुख अजित वरैया के बीच विवाद हो गया था,  अजित वरैया का आरोप था कि कुछ लोग रात को गोपाचल पर्वत क्षेत्र में जब तेज गाड़ियों से निकले तो उन्होंने उन्हें टोका तो अंकित वशिष्ठ ने कार में रखे डंडे से उनपर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए, उन्होंने पड़ाव थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

24 जुलाई को इंदरगंज चौराहे पर किया था चक्काजाम 

वकीलों ने इसका विरोध किया, 24 जुलाई को वकीलों ने जिला न्यायालय के बाहर इंदरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अजित वरैया और उसके साथियों ने हमारे साथी अंकित के साथ मारपीट की और उल्टा उसके खिलाफ ही पुलिस ने शिकायत दर्ज की,  हम जब पुलिस थाने गए तो कोई सुनवाई नहीं हुई, हम ऐसे सीएसपी और टी आई के खिलाफ ज्ञापन दे रहे हैं।

पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने से आक्रोशित वकीलों के आज फिर किया प्रदर्शन और चक्काजाम 

चूँकि ज्ञापन सीएसपी और टी आई के खिलाफ था तो इसे एडिशनल एसपी ने लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, वकीलों का कहना था कि पुलिस ने ना तो हमारी शिकायत ली और ना ही कोई एफ आई आर दर्ज की, पुलिस के रवैये से वकील आक्रोशित हो गए औ राज बुधवार को एक बार फिर जिला न्यायालय के बाहर इंदरगंज चौराहे पर इकठ्ठा हो गए।

पब्लिक होती रही परेशान, वकीलों ने पुलिस के खिलाफ़ की नारेबाजी 

वकीलों की भीड़ को देख पब्लिक भी सहम गई, वकीलों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी, चक्काजाम कर दिया, लोगों को आने जाने में दिक्कत होने लगी तो वहां विवाद की स्थिति बनने लगी तो वरिष्ठ वकीलों ने मामले को सुलझाया, पुलिस ने पहले टी आई को ज्ञापन लेने भेज दिया फिर सीएसपी को भेजा लेकिन वकील एसपी को बुलाने पर अड़े रहे।

टी आई, सीएसपी और एसपी को हटाये जाने की मांग  

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि पड़ाव थाना टी आई और सीएसपी विजय भदौरिया ने हमारी कोई बात नहीं सुनी इन्होने हमारे आवेदन लेने से ही इंकार कर दिया है, हम भी जनता हैं हमारे भी अधिकार है इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, पाठक ने कहा एसपी भी जनता की समस्या नहीं सुन रहे तो यहाँ के मंत्रियों से हम निवेदन करते हैं इन सबको यहाँ से हटवा दिया जाये।

एसपी ने लिया ज्ञापन, नियमानुसार कार्रवाई का दिया भरोसा  

उधर वकीलों के शांत नहीं होने की सूचना पर एसपी राजेश सिंह चंदेल इन्दरगंज चौराहे पहुंचे और वकीलों से बात कर उन्हें भरोसा दिया कि मामले को दिखवाया जायेगा और कानून के हिसाब से जो कार्रवाई होगी वो की जाएगी, वकीलों ने एसपी को ज्ञापन देकर अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”850901684″]

[dgv_vimeo_video id=”850901828″]

[dgv_vimeo_video id=”850901979″]

[dgv_vimeo_video id=”850902096″]

[dgv_vimeo_video id=”850902326″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews