Gwalior News : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोदी की गारंटी को कहा कागजी गारंटी, MP में जीत को लेकर किया ये दावा

मप्र में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल के जवाब में उमंग सिंघार बोले कांग्रेस इस बार अच्छी टक्कर देगी ,हम भाजपा के बराबर सीटें मप्र में जीतेंगे।
Umang Singhar

Gwalior News : कांग्रेस नेता एवं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज ग्वालियर पहुंचे, वे राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने जयविलास पैलेस गए और उन्हें पुष्प अर्पित किये, महल के बाद वे विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार के निवास पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पीएम मोदी की गारंटी सिर्फ कागजी गारंटी है 

मीडिया से बात करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पूरी मजबूती से चुनाव लगा है इंडी गठबंधन ने भी पूरे देश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी को कागजी गारंटी बताया और कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं वो असली गारंटी है और कांग्रेस पहले ऐसा कर चुकी है।

40 पार्टियों की बैसाखी वालों के लिए 400 पर का नारा बेमानी 

पीएम मोदी और भाजपा के 400 पार के नारे को एक जुमला कहते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि जो लोग 40 पार्टियों की बैसाखी पर हैं, एक एक सीट के लिए गठबंधन हुआ है उसके लिए 400 पार की बात करना एक बेमानी है एक सपना है, देश में इस बार इंडी गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है।

MP में कांग्रेस BJP के बराबर सीटें जीतेगी  

पूर्व मंत्री इमरती देवी द्वारा उनके लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद उनकी गिरफ़्तारी करने की मांग के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैं इमरती देवी के लिए क्या कहूँ ये उनका विवेक है, यदि कोई बात है तो वे कोर्ट में जाएँ। मप्र में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल के जवाब में उमंग सिंघार बोले कांग्रेस इस बार अच्छी टक्कर देगी ,हम भाजपा के बराबर सीटें मप्र में जीतेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”949802271″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews