
Gwalior News : अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है, ये कहावत उस समय सच साबित हुई जब तेंदुआ शहर में (Leopard in Gwalior) घुस गया, आधी रात के अँधेरे में दो बजे के आसपास तेंदुआ सिकंदर कम्पू क्षेत्र के एक मोहल्ले में दिखाई दिया, रात होने के कारण लोग सो रहे थे, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का अहसास होते ही गली के कुत्ते उसपर टूट पड़े और कुत्तों ने उसे गली से खदेड़ दिया, शोर सुनकर लोग जागे लेकिन तब तक तेंदुआ गायब हो चुका था, सुबह उठकर जब लोग जागे और सीसीटीवी चैक किये तो उनके होश उड़ गए उन्हें खूंखार तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी के बाद से लोग दहशत में हैं, लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
[dgv_vimeo_video id=”782861816″]
ग्वालियर के सिकंदर कम्पू स्थित मस्जिद वाली गली में आधी रात को एक खूंखार तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, तेंदुए की मौजूदगी घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, रात दो बजे के आसपास तेंदुआ गली में आता है और ऐसे टहलता है जैसे जंगल में घूम रहा हो, सीसीटीवी में तेंदुआ घरों के दरवाजों को खोलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”782861937″]
आधी रात के कारण लोग गहरी नींद में थे लेकिन गली के कुत्तों को तेंदुए की मौजूदगी दिखाई देते ही वे उसपर भौंकने लगे और उसके पीछे भागे, कुत्ते तेंदुए को गली से खदेड़ कर ही शांत हुए। तेंदुआ कहाँ गायब हो गया ये पता नहीं चल सका है, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को खोजने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही, वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के फुट प्रिंट लिए है, मोहल्ले के लोगों से सीसीटीवी फुटेज लिए है और छानबीन शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि वह यहां आया और कहाँ गायब हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”782862022″]
तेंदुए के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, लोग अकेले निकलने में डर रहे हैं उन्हें अपने छोटे बच्चों की खास चिंता है, उधर DFO ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा है, इंसान के साथ साथ तेंदुए की जान को भी खतरा है, उन्होंने कहा कि हम वायरल सीसीटीवी फुटेज की भी पुष्टि करा रहे हैं, वन विभाग की माने तो सिंकदर कंपू इलाके में तिघरा, शीतला व जौरासी के जंगल से यह तेंदुआ आया होगा और भटक गया होगा फिर जंगल की जगह रिहायशी इलाके में आ गया होगा।

[dgv_vimeo_video id=”782862116″]
[dgv_vimeo_video id=”782862212″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

