Gwalior News : 10 लाख की स्मैक के साथ महिला और पुरुष तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : 10 लाख की स्मैक के साथ महिला और पुरुष तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) के एक कार्यवाही करते हुए एक महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक जब्त की है।  जब्त की गई स्मैक की कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी तस्कर मैनपुरी उत्तर प्रदेश से स्मैक (Smack) बेचने के लिए ग्वालियर (Gwalior News) आये थे।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी  (Gwalior SSP Amit Sanghi) को आज मुखबिर से सूचना मिली कि कोई तस्कर बड़ा गांव हाइवे के पास मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है।  उसके साथ एक महिला भी है।  एसएसपी अमित सांघी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को मुरार थाने और क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch) की टीम के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जिसे मृतक समझा वो जिंदा निकला, कर दिया किसी और का अंतिम संस्कार

एसएसपी से मिले निर्देश एक बाद एडिशनल एसपी ने टीआई क्राइम ब्रांच थाना दामोदर गुप्ता और टीआई मुरार थाना शैलेन्द्र भार्गव को थाने के फ़ोर्स के साथ भेजा। पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची, तो वहां मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति महिला के साथ संदिग्ध दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सेवा वृद्धि और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी, 31 मई तक पूरा होगा कार्य

पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने महिला को मोटर सायकिल पर बैठाकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों संदिग्ध महिला व पुरुष की तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम स्मैक जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़ें – शिवराज की ये योजना लाएगी युवाओं के चेहरे पर मुस्कान, सीएम ने बताई डिटेल

पकड़े गये पुरुष तस्कर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो मैनपुरी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर यहां बेचा करता था उसने बताया कि महिला साथ में होने पर वह पुलिस चैकिंग से आसानी बच जाता था। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुरार थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews