Gwalior News : सास ने बहू पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस में की शिकायत

Gwalior News

Gwalior News : आमतौर पर ये शिकायतें पुलिस के पास पहुँचती हैं कि सास ने बहू पर अत्याचार किये, उसके साथ मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया, लेकिन ग्वालियर पुलिस के पास आज इससे उलट शिकायत पहुंची, एक पीड़ित सास आज अपनी शिकायत लेकर पुलिस की जन सुनवाई में पहुंची , उसने अपनी बहू पर मारपीट करने के आरोप लगाये।

पुलिस के पास पहुंची सास, बहू पर लगाये मारपीट के आरोप 

ग्वालियर एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में आज एक महिला पुष्पा प्रजापति पहुंची, उसने पुलिस को एक आवेदन दिया जिसमें उसने अपनी बहू भावना पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाये, महिला का आरोप है कि वो मेरा मकान हड़पना चाहती है , छोटी छोटी बातों पर मारपीट करती है, मुझे घर से निकालना चाहती है, महिला ने ये भी कहा कि बहू मेरे बेटे यानि अपने पति को भी मारती है उसे जला भी चुकी है, महिला ने कहा कि वो मेरे घर से चली जाए मैं उसका हिस्सा दे दूंगी।

[dgv_vimeo_video id=”919613086″]

पुलिस ने बेटे, बहू और सास को तलब किया  

जनसुनवाई में महिला का आवेदन लेने वाले सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बहू पर मारपीट करने के आरोप लगाये हैं, उन्होंने वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर आवेदन के साथ पुलिस को दिए हैं, हमने फौरी तौर पर बेटे बहू और सास तीनों को बुलाया है उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी , समझाइश दी जाएगी नहीं माने तो फिर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”919520842″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews