Gwalior News : MR के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, टीम को कैश रिवार्ड

jabalpur crime news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने 12 अगस्त को हुए MR के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे वजह मृतक की एक्टिवा, मोबाइल और उसके पैसे लूटना निकल कर आई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, रखी ये मांग

एसपी अमित सांघी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 12 अगस्त को ट्रांसपोर्ट नगर कलारी (देशी शराब दुकान) के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। तफ्तीश के बाद मृतक की पहचान पंकज जैन निवासी मेहगांव जिला भिंड के रूप में हुई थी। घटना की जांच के लिए उन्होंने एडिशनल एसपी, सीएसपी और टीआई बहोड़ापुर को लगाया। अधिकारियों के निर्देश और बहोड़ा पुर थाने की लगातार कोशिश के बाद मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति संदेही के रूप में उठाया। मुखबिर ने बताया था कि ये व्यक्ति घटना वाली रात मृतक के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

एसपी ने बताया कि मृतक MR शराब पीने का आदी था। आरोपी और उसकी मुलाकात कलारी पर हुई । दोनों ने साथ में शराब की। आरोपी की नजर मृतक के मोबाइल, एक्टिवा और पैसों पर पड़ी। वो उसे थोड़ी दूर ले गया और जब नशा हो गया तो मोबाइल छीनकर भागने लगा। इस कारण उनके बीच मारपीट हुई तो उसने वहाँ पड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और मोबाइल, एक्टिवा और पर्स लेकर गाँव भाग गया। गाँव में उसने एक्टिवा के पार्ट अलग कर लिए और कुछ कटर मशीन से काट दिये। वो एक्टिवा के पार्ट को बेचने की कोशिश में था लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल, एक्टिवा के पार्ट और पर्स बरामद कर लिया है। एसपी ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जायेगा। इसके अलावा एसपी ने अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के कैश रिवार्ड देने की भी घोषणा की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews