Gwalior News : नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तेज, रैली निकालकर सभापति के घर का घेराव, सीएम से महापंचायत बुलाने की कर रहे मांग

Gwalior News : नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तेज, रैली निकालकर सभापति के घर का घेराव, सीएम से महापंचायत बुलाने की कर रहे मांग

Gwalior News : नगर निगम में काम करने वाले विनियमित कर्मचारियों (स्थाई कर्मचारी) का धैर्य टूट रहा है शनिवार को इन कर्मचारियों ने ग्वालियर में भगवान अचलनाथ को प्रदेश के 48 हजार कर्मचारियों की तरफ से ज्ञापन सौंपा था और आज एक विशाल रैली निकालकर नगर निगम एक सभापति मनोज तोमर के घर का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि वे सीएम से मुलाकात का समय दिलवाएं जिससे वे मुख्यमंत्री से उनकी महापंचायत बुलाने का अनुरोध कर सकें।

शिवराज, तोमर, सिंधिया को भी कई बार दिए ज्ञापन  

मध्य प्रदेश की नगर निगम में कार्यरत 48 हजार विनियमित (स्थाई कर्मचारी) पिछले लम्बे समय से नियमित होने की आस लगाये हुए हैं, वे मुख्यमंत्री से मिले, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया से कई बार मिले इन लोगों ने  आश्वासन भी दिए लेकिन आज तक इनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

शनिवार को भगवान की शरण में गए थे कर्मचारी 

पिछले दिनों सीएम शिवराज ने कई कर्मचारी संगठनों की महापंचायत बुलाकर उनकी मांगों को पूरा कर दिया तो इन कर्मचारियों की उम्मीद भी बढ़ गई लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई कदम बढ़ते नहीं देख अब इन लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया, शनिवार को भगवान अचलेश्वर महादेव को ज्ञापन सौंपने के बाद आज इन कर्मचारियों ने नगर निगम के सभापति के घर का घेराव किया।

मुख्यमंत्री से महापंचायत बुलाकर मांगे पूरी किये जाने का निवेदन 

स्वयं सेवक अधिकारी कर्मचारी मध्य प्रदेश के बैनर पर नगर निगम के विनियमित (स्थाई ) कर्मचारियों ने अचलेश्वर महादेव मंदिर से  सभापति मनोज तोमर के आम खो कंपू स्थित घर तक रैली निकाली और उनके घर का घेराव करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपील की कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिलवाया जाये जिससे उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से पंचायत बुलाने का निवेदन कर सकें।

[dgv_vimeo_video id=”865482301″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews