Gwalior News: मुंशी प्रेमचंद की जयंती और वर्षा ऋतु गोष्ठी सम्पन्न

Gwalior News: मुंशी प्रेमचंद की जयंती और वर्षा ऋतु गोष्ठी सम्पन्न

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति डबरा के द्वारा उपन्यास कार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती और वर्षा ऋतु आगमन के उपलक्ष में एक काव्य और विचार गोष्ठी का आयोजन संस्था उपाध्यक्ष आदित्य राजौरिया अजनबी के महावीर पुरा स्थित निवास पर आज रविवार को किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता अनिल जैन ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य सी एल चतुर्वेदी उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़े.. MP School: RTE अंतर्गत स्कूल चॉइस 4 अगस्त से, 14 को खुलेगी लॉटरी, कलेक्टरों को निर्देश

गोष्ठी में काव्य, गध और विचार तीनों विषयों पर कार्यक्रम किया गया। साहित्यकारों अपनी रुचि अनुसार अपने विषय वा विधा का चयन कर अमर रचनाकार मुंशी प्रेमचंद जी की रचनाओं पर परिचर्चा और वर्षा ऋतु जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी ठीक 4 बजे से प्रारम्भ हो गयी थी जो सांय 6 बजे तक चली।

यह भी पढ़े.. Gwalior News: फ्रेंडशिप डे पर पब में चल रही थी पार्टी, अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस का छापा

इस अवसर पर उपस्तिथ साहित्यकारों ने मुंशी प्रेमचंद जी की उपन्यासों और कहानियों पर परिचर्चा की एवं वर्षा ऋतु और मित्रता दिवस पर अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से गोष्ठी को सफल बनाया।इस अवसर पर संस्था संरक्षक रामगोपाल तिवारी भावुक,देवेन्द्र सगर,देवेश कौशिक दीपक शर्मा, श्याम चतुर्वेदी,संजय मिश्रा आदित्य राजौरिया अजनबी सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews