
Gwalior News : ग्वालियर में बीती रात हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है, एक तेज रफ़्तार इन्नोवा कार ने कुछ वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया, ओवर स्पीड कार आगे जाकर एक खम्बे से टकरा गई, दुर्घटना होते ही बाजार में लोगों ने कार को घेर लिया और कार सवार दो लोगों की बाहर खींचकर उनकी जमकर पिटाई लगाई और फिर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनका ब्लड सेम्पल जाँच के लिए भेजे हैं उधर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
अनियंत्रित कार ने पांच को रौंदा, खम्बे से टकराई
ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के माधवगंज बाजार में उस समय चीखपुकार मच गई जब एक तेज रफ़्तार इन्नोवा कार काल बनकर आई, रॉक्सी पुल की तरफ से माधव गंज की तरफ आ रही इस कार ने पहले कुछ ऑटो को टक्कर मारी फिर सड़क किनारे खड़े एक परिवार के पांच लोगों को रौंदते हुए आगे श्री राम दाबेली सेंटर के सामने बिजली के खम्बे से टकराकर रुक गई, कार की स्पीड इतनी तेज थी की खम्बे से टकराते ही उसके बोनट के परखच्चे उड़ गए।
[dgv_vimeo_video id=”934129821″]
लोगों ने कार चालक और उसके साथ वाले को खींचकर पीटा
अचानक हुए हादसे के चलते भीड़ भरे बाजार में कुछ लोग घायलों को बचाने दौड़े तो कुछ लोग कार के पीछे भागे, भीड़ ने कार में बैठे चालक और उसके साथी खों खींचकर बाहर निकाला उनके कपडे फाड़ दिए और उनकी जमकर पिटाई लगाई , चौराहे पर मौजूद पुलिस तत्काल वहां पहुंची और भीड़ से बचाकर दोनों को हिरासत में ले लिया
[dgv_vimeo_video id=”934129322″]
दुर्घटना में दो मासूम सहित पांच घायल
घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, घायलों में 60 साल की पूनम पंजवानी , 35 साल की उनकी बड़ी बहू पलक पंजवानी, 20 साल की छोटी बहू सिद्धि पंजवाई , पलक की 14 साल की बेटी हर्षिका और सिद्धि की पांच साल की बेटी रागिनी घायल हुए है, सभी को शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है, दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जो बता रहा कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी।
[dgv_vimeo_video id=”934128902″]
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिए, ब्लड सेम्पल जाँच के लिए भेजे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब 80 से 100 की स्पीड में थी, जिस हालत में कार चल रही थी उससे ये समझ आ रहा था कि चालक नशे में था, उधर पुलिस हिरासत में आये चालक ने कहा कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे वो तो मात्र 20 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था, पुलिस का कहना है कि हिरासत में लेते समय चालक के मुंह से शराब की बदबू नहीं आ रही थी इसलिए ब्लास सेम्पल भेजे जा रहे हैं जिससे ये पता चल सकेगा कि कही कोई और नशा तो नहीं किये था।
[dgv_vimeo_video id=”934131325″]
परिवार में शादी की खरीदारी करने निकले थे सभी घायल
उधर पंजवानी परिवार के सदस्य हरीश पंजवानी ने बताया कि परिवार में शादी है उसकी शॉपिंग करने फेमली गई थी, गाड़ी इंदौर के नंबर MP 09 CT 6851 थी, चालक नशे में था उसे पुलिस ने पकड़ लिया है, सभी की हालत ख़राब है डॉक्टर इलाज कर रहे हैं , उधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कार खम्बे से नहीं टकराती तो ना जाने कितने लोगों को रौंदती, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

