
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Gwalior News: ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत कैथी के सचिव राकेश शर्मा को आंतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पिछले दिनों तीन नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी की थी और उन्हें अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाई थी। घटना की जांच के बाद जिला प्रशासन ने राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया था और पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी, पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक आंतरी थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन नाबालिग बच्चियाँ 29 अगस्त को कोचिंग पढ़ने के बाद कचहरी मैदान के पास ई रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी ग्राम पंचायत कैथी का सचिव राकेश शर्मा वहां पहुंचा और उसने अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो निकाला और बच्चियों के साथ छेड़खानी कर उन्हें दिखाने लगा, जिसे देखकर बच्चियाँ घबरा गई और वहाँ से निकल गई। उन्होंने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
पंचायत सचिव निलंबित (Accused Suspended)
परिजनों ने प्रशासन के अधिकारियों को इसकी शिकायत की, शिकायत सामने आने के बाद मामले की जाँच जनपद पंचायत भितरवार के सीईओ के माध्यम से कराई गई। जनपद पंचायत सीईओ से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने राकेश शर्मा को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 2011 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार (Panchayat Secretary Arrested)
निलंबन के बाद जिला प्रशासन ने आंतरी थाने में एफ.आई.आर के निर्देश दिये जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

