Gwalior News : भिंड से इंदौर जा रहा गौवंश से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये भिंड जिले के मेहगांव से ये गौवंश खरीद कर ला रहे थे और इंदौर के पास खलघाट की मंडी में बेचने जा रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 
Truck full of cattle caught

Gwalior News : ग्वालियर जिले की मोहना थाना पुलिस ने गौवंश से भरा एक ट्रक जब्त किया है, ट्रक में मौजूद दो आरोपी 22 गौवंश भिंड से लेकर इंदौर जा रहे थे, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर गौवंश को गौशाला में पहुंचा दिया है, आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

22 गौवंश से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा 

मोहना थाना टी आई रशीद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक गौवंश से भरा हुआ निकल रहा है, सूचना के बाद बाईपास पर चैकिंग लगाई और राजस्थान नंबर के एक ट्रक को रोककर जब उसकी चेकिंग की गई तो उसमें गौवंश भरे थे, गिनती करने पर कुल 22 गौवंश पुलिस को मिले जिन्हें रानी घाटी गौशाला में भिजवा दिया ।

यूपी के रहने वाले आरोपी भिंड से इंदौर की खलघाट मंडी लेकर जा रहे थे गौवंश 

टी आई रशीद खान ने बताया कि ट्रक के साथ दो युवकों वसीम और सलमान को गिरफ्तार किया गया है दोनों मथुरा के पास कोसीकला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, इन्होंने पूछताछ में बताया कि ये भिंड जिले के मेहगांव से ये गौवंश खरीद कर ला रहे थे और इंदौर के पास खलघाट की मंडी में बेचने जा रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”970582886″]

[dgv_vimeo_video id=”970583151″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews