Gwalior News : कृषि छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रबंधन और पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

Gwalior News : कृषि छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रबंधन और पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में आज एग्रीकल्चर कॉलेज (Gwalior Agriculture College ) के बाहर जमकर हंगामा हुआ, होस्टल में रहने वाले जूनियर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रबंधन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये, पीड़ित छात्र कृष्णा राजपूत ने कहा कि डीन ऑफिस के बाहर सीनियर छात्रों ने मुझे मारा, पुलिस ने हमारी एफआईआर नहीं लिखी उल्टा हमारे खिलाफ ही सीनियर के आवेदन पर एफआईआर कर ली, ये सब राजनितिक दबाव के चलते हो रहा है हम अन्याय नहीं सहेंगे।

एग्रीकल्चर कॉलेज में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच पिछले 2 दिनों से चल रहे हंगामे के बीच आज कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों द्वारा उनके साथ की गई मारपीट के मामले में बाहर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। हॉस्टल में रह रहे जूनियर छात्रों का कहना है कि सीनिय छात्रों द्वारा बाहरी छात्रों की मदद से डीन  ऑफिस के सामने ही उनके साथ मारपीट की और अब कॉलेज उनकी मदद नहीं कर रहे हैं।

पुलिस पर एफआईआर नहीं लिखने के आरोप 

छात्रों ने कहा कि बाहर के छात्रों की शिकायत पर कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली  लेकिन डीन की मदद नहीं मिलने के कारण हॉस्टल के छात्रों की एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है, नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा किया।

कॉलेज प्रबंधन ने दिलाया न्याय का भरोसा 

हंगामे की सूचना के बाद एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन, हॉस्टल वार्डन सहित कॉलेज प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दे दी मौके पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और जिन लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

डीन डॉक्टर सुनील सिंह तोमर का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए सहमति बनी है जहां छात्र अपना पक्ष जांच समिति के सामने रख सकते हैं जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा, दरअसल 18 अप्रैल को कॉलेज के हॉस्टल छात्रों और बाहर रहने वाले छात्रों के बीच से यह विवाद शुरू हुआ है जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी हुई है दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं लेकिन बाहर क छात्रों द्वारा गोले के मंदिर थाने में एग्रीकल्चर कॉलेज की हॉस्टल छात्रों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है छात्रों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफ आई आर दर्ज कराई गई है और कॉलेज प्रशासन भी बाहरी  छात्रों का साथ दे रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”819813998″]

[dgv_vimeo_video id=”819814119″]

[dgv_vimeo_video id=”819814240″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews