Gwalior News : लापरवाही की सजा, SP ने तीन थाना प्रभारियों को लाइन अटैच किया

Gwalior News : लापरवाही की सजा, SP ने तीन थाना प्रभारियों को लाइन अटैच किया

Gwalior News : ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जिले के तीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एक्शन लिया है, उन्हें थानों से हटाकर लाइन अटैच कर दिया हैं यानि पुलिस लाइन भेज दिया है।

दर असल शनिवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल ने क्राइम मीटिंग ली थी जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों के कामों, अपराध पर नियंत्रण, थानों में लंबित अपराध आदि की समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान थाना ग्वालियर, थाना पिछोर और थाना भितरवार की भी समीक्षा हुई।

एसपी ने इन तीन थानों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारियों के अपराध पर निराकरण, नियंत्रण को संतोषजनक नहीं पाया और फिर थाना प्रभारी ग्वालियर राजेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी पिछोर केडी सिंह और थाना प्रभारी भितरवार प्रशांत शर्मा को लाइन अटैच कर दिया यानि पुलिस लाइन भेज दिया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews