
Gwalior News : ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है, घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, भाजपा नेता ने पुलिस में घटना की शिकायत की है और सीसीटीवी फुटेज दिए हैं, आरोपियों में रिटायर्ड फौजी मुख्य रूप से शामिल है।
कार खड़ी करने को लेकर रिटायर्ड फौजी के साथ विवाद
जानकारी के मुताबिक महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम जनकपुरी में रहने वाला राजा भैया गुर्जर भाजपा जिला ग्रामीण में सह कोषाध्यक्ष है, बीते रोज राजा भैया अपनी गाड़ी से आये, उनके घर के बाहर रिटायर्ड फौजी शैलेन्द्र तोमर ने अपनी बलीनो कार खड़ी कर रखी थी, जब ड्राइवर ने कार हटाने के लिए कहा गया तो वो अभद्रता करने लगा, दोनों के बीच मुंहवाद होने लगा और फिर रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता के ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी।
रिटायर्ड फौजी ने BJP नेता के घर में घुसकर की मारपीट
ये लोग घर के अन्दर भागे तो शैलेन्द्र तोमर अपने कुछ साथियों के साथ राजा भैया के घर में घुस गया और ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगे, राजा भैया ने जब बीचबचाव करने की कोशिश की तो रिटायर्ड फौजी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, राजा भैया ने जैसे तैसे सभी को घर के बाहर निकाला।
BJP नेता की शिकायत पर पुलिस ने की FIR दर्ज
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के साथ राजा भैया महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, अपनी शकायत में उन्होंने रिटायर्ड फौजी शैलेन्द्र तोमर और उसके साथियों पर शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाये हैं , डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया है कि भाजपा नेता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”937633346″]
[dgv_vimeo_video id=”937633789″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

