Gwalior News : ADGP बनकर की बात, ठग लिए 50,000 रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : ADGP बनकर की बात, ठग लिए 50,000 रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश्क (ADGP) बनकर एक युवक ने ठगी कर ली। खास बात ये है कि एक व्यक्ति ने इंदरगंज थाना पुलिस द्वारा उससे जुड़े एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर ADGP को कॉल किया था। लेकिन कॉल ADGP को ना लगते हुए एक ठग युवक को लग गया और उसने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 2 गाड़ियां भेजने के नाम पर 50 हजार रुपए ठग लिए।

नंबर गलत होने के कारण युवक हुआ ठगी का शिकार 

दरअसल शहर के सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर निवासी गुरुशरण सिंह नाम के एक व्यक्ति का एक मामला इंदरगंज थाने में दर्ज है। उस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, गुरुशरण ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर (ADGP Gwalior ) डी श्रीनिवास वर्मा का नंबर पता कर उन्हें कॉल किया। लेकिन नंबर में एक डिजिट गलत होने के वजह से कॉल किसी ठग युवक को कॉल लग गया।

ठग ने ADGP Gwalior बनकर की बात और मांगे 50,000 रुपये  

फोन उठाने वाले युवक ने गुरुशरण सिंह की पूरी बात को सुना और कहा कि मैं अभी ट्रेन में हूँ थोड़ी देर उसे कॉल करता हूँ। थोड़ी देर बाद ठग युवक ने ADGP बनकर फरियादी गुरुशरण को व्हाट्सऐप कॉल किया और कहां कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 2 गाड़ियां भेजना पड़ेगी। जिसके लिए 50 हजार रुपए का खर्चा आएगा जो आपको देने होंगे। गुरुशरण ने ठग की बात पर भरोसा कर लिया और उसके द्वारा भेजे गए एकाउंट पर 50,000/- रुपये भेज दिए।

ठगी का अहसास होते ही युवक पहुंचा पुलिस के पास 

50 हजार रुपए भेजने के बाद भी कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुशरण सिंह ने अपने स्तर पर इसकी जानकारी निकाली तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का होने का पता चला। ठगी की बात समझ में आने के बाद गुरुशरण सिंह ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।

ADGP के नाम से हुई ठगी का सुन पुलिस में मचा हडकंप 

एडिशनल एसपी ने बताया कि ADGP सर के नाम से हुई धोखाधड़ी की बात को सुनने के बाद एसपी साहब ने तत्काल इस पर एक्शन लेने के लिए कहा तो पता चला कि ठगी करने वाला युवक दमोह का रहने वाला है और वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश के मेरठ में काम कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी को मेरठ से किया गिरफ्तार 

ग्वालियर पुलिस की एक टीम मेरठ पहुंची और उस ठग युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाले आरोपी ने अपना नाम ओमप्रकाश साहू बताया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है, एडिशनल एसपी ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य ठगी की वारदात का पता लगाया जायेगा, पुलिस उसका बैकग्राउंड भी पता लगा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”843660971″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews