Gwalior News : घर में घुसकर मारी गोली, पति पत्नी घायल, हमलावर फरार

Gwalior News : घर में घुसकर मारी गोली, पति पत्नी घायल,  हमलावर फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के जनकगंज थाना क्षेत्र की समाधिया कॉलोनी में बनी झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाश ने घर में घुसकर गोली(Firing)  मार दी। पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी गोली लगने से घायल हो गई।  दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जनकगंज थाना टी आई संतोष यादव से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब दो बजे की है। झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। एक कमरे में वो पत्नी के साथ थे। दूसरे कमरे में बेटा बेटी थे और तीसरे कमरे में माता पिता थे।

ये भी पढ़े – MP Politics: अब इस कांग्रेस नेत्री ने भी मुगलों को बताया अच्छा, BJP ने कसा तंज

देर रात राजेश वाधवानी ने दरवाजे पर आहट सुनी वे बाहर की तरफ देखने उठे तो बदमाश ने उनपर फायर कर दिया, उनके पीछे पत्नी थी दोनों गोली लगने से घायल हो गए। फायर कर व्यक्ति जीने के रास्ते से भाग गया। हमले की सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

पुलिस (Gwalior Police) ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल गोली मारने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस लूट सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है जबकि राजेश वाधवानी की हालत अभी खतरे में बनी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”646347624″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews