Gwalior News: ग्वालियर में 1 जुलाई को विशेष अभियान, 40 हजार को लगेगी वैक्सीन

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पूरे प्रदेश के साथ एक जुलाई को ग्वालियर (Gwalior) में भी कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिले में इस दिन 40 हजार लोगों को कोरोना से बचाव के लिये टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी कलेक्टर  एवं नगर निगम आयुक्त (Gwalior Municipal Corporation Commissioner) शिवम वर्मा ने मंगलवार को जिले के सभी SDM की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी टीकाकरण केन्द्रों पर समय से वैक्सीन और वैक्सीनेटर पहुँच जाएं।

यह भी पढ़े.. MP College: सरकारी कॉलेजों को लेकर बड़ी खबर, वित्त विभाग को भेजा जाएगा ये प्रस्ताव

प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों पर 30 जून की शाम तक एवं शहरी क्षेत्र में एक जुलाई को सुबह 7 बजे तक सभी टीमें हर हाल में पहुँच जानी चाहिए। टीकाकरण के लिए टीमें जीवाजी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम से विशेष वाहनों द्वारा रवाना की जायेंगीं।  वर्मा ने हर टीकाकरण केन्द्र पर पेयजल, छाया एवं साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

एक जुलाई को आयोजित होने जा रहे विशेष अभियान के लिए अनुविभागवार टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारण भी बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने द्वारा किया गया। इसके अनुसार ग्वालियर शहर के मुरार अनुविभाग में 4 हजार, लश्कर में 5 हजार 50, झांसी रोड़ में 5 हजार 900 व ग्वालियर सिटी में 6 हजार 200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार ग्वालियर ग्रामीण अनुविभाग में 4 हजार 500, घाटीगाँव में 5 हजार 100, भितरवार में 5 हजार और डबरा में 6 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़े.. MP Unlock : 6 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त, CM बोले- चौकन्ने रहे यदि तीसरी लहर.. 

बैठक में प्रभारी कलेक्टर  वर्मा ने निर्देश दिए कि एक जुलाई को आयोजित होने जा रहे विशेष अभियान के लिये भी विश्व योग दिवस पर चले टीकाकरण महाअभियान और चुनाव की तर्ज पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। सुव्यवस्थित ढंग से टीकाकरण को अंजाम देने के लिये सभी वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही टीकाकरण के दिन हर सेंटर पर सेक्टर अधिकारी नियमित रूप से पहुँचें, जिससे सुचारू रूप से टीकाकरण चल सके।

बैठक में बताया गया कि एक जुलाई को विशेष अभियान के तहत कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के टीके लगाए जायेंगे। 2 जुलाई को टीकाकरण स्थगित रहेगा और 3 जुलाई को कोवैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक में अपर जिला दण्डाधिकारी रिंकेश वैश्य व टी एन सिंह सहित जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टीकाकरण के लिए 184 केन्द्र व 22 मोबाइल टीम

प्रदेश सरकार की पहल पर एक जुलाई को आयोजित होने जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के लिए जिले में कुल 184 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। साथ ही 22 मोबाइल टीम भी टीकाकरण का काम करेंगीं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुरार अनुविभाग में 21 टीकाकरण केन्द्र व 3 मोबाइल टीम, लश्कर में 17 टीकाकरण केन्द्र व दो मोबाइल टीम, झाँसी रोड़ में 13 टीकाकरण केन्द्र एवं ग्वालियर सिटी क्षेत्र में टीकाकरण के लिये 21 केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह ग्वालियर ग्रामीण अनुविभाग में 24 केन्द्र व 3 मोबाइल टीम, घाटीगांव में 30 केन्द्र व 8 मोबाइल टीम, भितरवार में 25 केन्द्र व 3 मोबाइल टीम तथा डबरा अनुविभाग में 23 केन्द्र व 3 मोबाइल टीम बनाई गई हैं।

यह भी पढ़े.. Modi Cabinet Meeting: 30 जून को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews