Gwalior News : तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

दुर्घटना में नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की मौत हो गई जबकि ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
Gwalior Truck Auto Accident

Gwalior News : ग्वालियर में आज पुरानी छावनी क्षेत्र में हाइवे पर आज गुरुवार तड़के चार बजे के आसपास एक बड़ा हादसा हो गया, एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार चार लोगों को घटना स्थल पर ही मौत हो गई, टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए, दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल है जिसकी हालत गंभीर है , वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है ।

बेटी की ससुराल में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार 

जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के बानमोर के रहने वाले नरेश बाल्मीकि अपनी बेटी निशा के देवर की शादी में भात देने के लिए भिंड जिले के मालनपुर गए हुए थे,  वे भात का कार्यक्रम अटेंड कर लौट रहे थे तभी पुरानी छावनी क्षेत्र में हाइवे पर आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनके ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और चीख पुकार मच गई।

ऑटो चालक घायल, हालत गंभीर, ट्रक ड्राइवर फरार  

टक्कर लगते ही ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया, सुबह करीब 4 बजे का समय होने और सुनसान हाइवे होने के कारण पुलिस तक सूचना पहुँचने में समय लगा, राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी , दुर्घटना में नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की मौत हो गई जबकि ऑटो ड्राइवर भतीजा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”982492002″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews