Gwalior News : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 मार्च से, 400 खिलाड़ी होंगे शामिल

Gwalior News : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 मार्च से, 400 खिलाड़ी होंगे शामिल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्य प्रदेश के बॉक्सिंग (Boxing) खिलाड़ी इस खबर को पढ़कर खुश हो जायेंगे। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) ग्वालियर में 21 मार्च से राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (state level boxing competition (बालक-बालिका) का आयोजन कर रहा है।

ग्वालियर नगर निगम के खेल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 26 मार्च 2022 तक एकलव्य खेल परिसर में किया जायेगा।  इस प्रतियोगिता में लगभग 400 बालक – बालिका बॉक्सर हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें –  MP : राशन वितरण का टाइम टेबल घोषित, मार्च में लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, जाने डिटेल्स

यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जाएगी। जिसमें सब जूनियर, जूनियर, यूथ एवं सीनियर वर्ग शामिल हैं  इस 6 दिवसीय प्रतियोगिता में दो दिवस बालिकाओं के लिए एवं चार दिवस तक बालक वर्गों की प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। बैठक में खेल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान, रियल हीरो अवार्डी बॉक्सिंग कोच तरनेश तपन एवं सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे‌।

ये भी पढ़ें – MP News : मदरसों की मान्यता का नवीनीकरण 22 फरवरी से, निर्देश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews