Gwalior News : लापरवाह पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर के निर्देश पर निलंबित

MP news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर जिले (Gwalior District) की भितरवार तहसील के बागवई गांव के पटवारी बांकेलाल खंडेल को निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम भितरवार ने यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि पटवारी बांकेलाल द्वारा की जा रहीं अनियमितताओं की बात कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के संज्ञान में आई थी। उन्होंने इसकी जाँच करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद भितरवार तहसीलदार द्वारा विस्तृत जाँच की गई। तहसीलदार ने जाँच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया कि पटवारी बांकेलाल द्वारा न तो न्यायालयीन आदेशों पर अमल किया जा रहा है और न ही विचाराधीन न्यायालयीन प्रकरणों में अपनी रिपोर्ट ही लगाई जा रही है। साथ ही सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण भी नहीं किया है। इससे गांव की जनता परेशान है।

ये भी पढ़ें – प्रभारी मंत्री के दौरे से बढ़ी अफसरों की धड़कन, कहीं सड़कों के गड्ढे न दे दें “जोर का झटका”

तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भितरवार अश्वनी रावत (SDM Bhitarwar Ashwini Rawat) ने पटवारी बांकेलाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बांकेलाल का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भितरवार रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।

ये भी पढ़ें – MP Politics: VD Sharma ने की BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा, इनको मिली जगह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews