Gwalior News : पुलिस के साये में होगी शहर की सफाई व्यवस्था, बाधा पहुंचाने वाले पर होगा कड़ा एक्शन

Gwalior News : पुलिस के साये में होगी शहर की सफाई व्यवस्था, बाधा पहुंचाने वाले पर होगा कड़ा एक्शन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिगड़ी ग्वालियर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि नियमित सफाई कर्मचारियों से शहर की सफाई करवाएं और यदि कोई इसमें बाधा पहुंचाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके लिए सभी डब्ल्यूएचओ को पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा।

पुलिस ने 86 लाख का डोडा चूरा और मशरूका जब्त किया, एक गिरफ्तार

नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर आशीष तिवारी ने स्वास्थ विभाग के सभी अधिकारियों, सभी डब्ल्यूएचओ एवं एसआई की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी नियमित कर्मचारियों से बुधवार से सफाई का कार्य कराया जाए और विनियमित एवं आउटसोर्स के सफाई कर्मचारी यदि अपने कार्य पर आते हैं तो ठीक है अन्यथा यदि वह किसी को कार्य करने से रोकें तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी डब्ल्यूएचओ को पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।

निगम कमिश्नर आशीष तिवारी ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगम के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रातः 11:00 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें एवं सफाई व्यवस्था सुचारू कराएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews