Gwalior News : आंधी में गिरी मकान की दीवार, चार लोग दबे, एक की मौत

Gwalior News : आंधी में गिरी मकान की दीवार, चार लोग दबे, एक की मौत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश में मानसून भले ही अभी प्रभावी नहीं हुआ है लेकिन बीती रात चली तेज आंधी  ने ग्वालियर (Gwalior News) में एक युवक की की जान ले ली। घटना में तीन लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर कारीजनों को सौंप दिया है।

ग्वालियर में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अचानक मौसम बदल गया।  बारिश की बूंदों के साथ बिजली कड़कने लगी, बादल गरजने लगे, इन सबके बीच तेज आंधी शुरू हो गई।  करीब 20 से 25 मिनट तक ये माहौल बना रहा और इसी आंधी की चपेट में एक मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – इंदौर : लाश के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना, एम.वाय. अस्पताल की मर्च्युरी का मामला

मृतक मोनू के साथ रहने वाले राजू ने बताया वो पांच दोस्त एक होटल पर काम करते हैं। कुछ दिन पहले हमने जयारोग्य अस्पतला कैम्पस के पास नाले किनारे ये मकान लिया था।  सभी लोग उसमें एक साथ रहते थे। रात को अचानक तेज आंधी आई , मैं कपड़े उठाने गया इतने में दीवार गिर पड़ी उसमें प्रवेश, वकील, मोनू और पवन दब गए।

ये भी पढ़ें – BSF Recruitment 2022 : जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

मैंने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और फिर इन्हें मलबे से निकाला। सबको अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें मोनू की मौत हो गई।  बाकि तीन को चोट आई हैं। सूचना पर कम्पू थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अस्पताल पहुंची फिर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

[dgv_vimeo_video id=”712349025″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews