Gwalior News : सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी देने वाला निकला नाबालिग, बोला- किसी ने आईडी हैक कर लिखा है, पुलिस कर रही जाँच

एक दिन उसने सड़क पर छात्रा का हाथ पकड़ लिया और दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने इनकार किया और तो लड़का भड़क गया और फिर उसने अपने साथियों के साथ लड़की के घर पर पत्थर फेंक दिए। पहली घटना 18-19 जून की दरमियानी रात हुई,  अगले दिन फिर घर पर पत्थर फेंके गए ।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज एसपी तक भी पहुँचा उसके बाद जब पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को तलाश किया और उसे गिरफ्तार किया तो वो 14 साल का नाबालिग निकला, हालाँकि आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है।

ग्वालियर पुलिस को फेसबुक को दी धमकी 

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें पुलिस को धमकी देते हुए लिखा गया – “गट्टे भाई अब चिंता मत करना, मैं आ गया हूं, ग्वालियर पुलिस मेरा क्या उखाड़ लेगी।” फेसबुक पर की गई इस पोस्ट के बाद पुलिस एक्टिव हुई और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

धमकी देने वाला निकला नाबालिग 

चूँकि इस पोस्ट में उस आरोपी गट्टे को संबोधित करते हुए लिखा गया था जिसे गोला का मंदिर पुलिस थाने ने नाबालिग लड़की के घर पर पिछले दिनों पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था तो गोला का मंदिर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को पकड़ लिया, पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी 14 साल का है और नाबालिग है।

नाबालिग आरोपी बोला किसी ने FB हैक कर पोस्ट लिखी   

पुलिस ने जब आरोपी से पोस्ट के बारे में पूछा तो उसने पोस्ट लिखने की बात से इंकार कर दिया, उसने कहा कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और उसी ने ये पोस्ट लिखी है,  उसने कहा कि वो नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों का दोस्त है लेकिन बेकसूर है, पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है और मामले की जाँच कर रही है जिससे वो मामले की तह तक पहुंच सके।

ये है पूरा घटनाक्रम 

गौरतलब है कि ग्वालियर के गोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक छात्रा कुछ मनचलों से परेशान थी। कृष्णा नाम का लड़का उसका लगातार पीछा कर रहा था। छात्रा ने विरोध किया तो एक दिन उसने सड़क पर छात्रा का हाथ पकड़ लिया और दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने इनकार किया और तो लड़का भड़क गया और फिर उसने अपने साथियों के साथ लड़की के घर पर पत्थर फेंक दिए। पहली घटना 18-19 जून की दरमियानी रात हुई,  अगले दिन फिर घर पर पत्थर फेंके गए । छात्रा ने अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने जाकर कृष्णा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस को घटना स्थल से एक CCTV कैमरे का फुटेज मिला था। जिसमें बाइक सवार 3 युवक पत्थर फेंकते नजर आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा व उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews