Gwalior News : चिड़ियाघर में बढ़ा टाइगर का कुनबा, दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया, अभी रखा जायेगा आइसोलेएशन में

डॉक्टर्स निगरानी बनाये हुए हैं , अभी टाइगर दुर्गा को चिकन, सूप, दुद्ग, उबले अंडे दिए जा रहे हैं वहीं शावकों को 25 से 30 दिन तक आइसोलेशन में रखे जाने के निर्देश कमिश्नर ने चिड़ियाघर प्रभारी को दिए हैं।     
Birth of tiger cubs in Gwalior

Gwalior News : वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है, ग्वालियर चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान ग्वालियर) में टाइगर के कुनबे में वृद्धि हुई है, मादा टाइगर दुर्गा ने बीती रात तीन शावकों को जन्म दिया है, तीनों शावक और उनकी माँ दुर्गा स्वस्थ हैं, डॉक्टर्स निगरानी बनाये हुए हैं।

तीन में दो टाइगर शावक पीले एक सफ़ेद  

नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एक मुताबिक बीती रात मादा टाइगर (पीले रंग वाली) दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया इनमें से दो बच्चे पीले रंग के और एक सफ़ेद रंग का है, बताया गया है कि दुर्गा ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है इससे पहले उसने पिछले साल 2023 में दो शावकों को जन्म दिया था।

तीनों टाइगर शवक अभी रहेंगे आइसोलेशन में 

दुर्गा और उसके शावकों का चिड़ियाघर प्राधिकरण के नियमों के मुताबिक ध्यान रखा जा रहा है, डॉक्टर्स निगरानी बनाये हुए हैं , अभी टाइगर दुर्गा को चिकन, सूप, दुद्ग, उबले अंडे दिए जा रहे हैं वहीं शावकों को 25 से 30 दिन तक आइसोलेशन में रखे जाने के निर्देश कमिश्नर ने चिड़ियाघर प्रभारी को दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews