Gwalior News : प्रताड़ना से तंग पत्नी मायके चली गई, पति ने पुलिस में लिखवा दी गुमशुदगी रिपोर्ट,10 हजार का इनाम भी घोषित किया

Gwalior News : प्रताड़ना से तंग पत्नी मायके चली गई, पति ने पुलिस में लिखवा दी गुमशुदगी रिपोर्ट,10 हजार का इनाम भी घोषित किया

Gwalior News :  ग्वालियर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंची एक पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और उसे गुमशुदा बताकर पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने का आवेदन दिया है, पत्नी ने पुलिस को दिए आवेदन में पति पर शराब पीकर मारपीट करने, ससुर पर छेड़छाड़ करने और सास पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाने के आरोप लगाये हैं, महिला ने कहा कि वो मायके चली गई तो बदनाम कर दिया कि मैं किसी दूसरे के साथ भाग गई।

पति पर मारपीट ससुर पर लगाये छेड़छाड़ के आरोप  

चीनौर थाना क्षेत्र निवासी महिला रचना कुशवाह ने एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचकर बताया कि उसकी शादी रिंकू कुशवाह से 2016 में हुई थी , उसके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की, उसने कहा कि उसका पति रिंकू शराब पीता है, मुझे मारता है ससुर भी मौका मिलने पर मेरे साथ छेड़छाड़ करते हैं, सास भी चोरी के झूठे इल्जाम मुझ पर लगाती है।

पत्नी मायके गई थी तो बदनाम किया, लिखा दी गुमशुदगी रिपोर्ट 

परेशान महिला ने कहा कि सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं, कुछ दिन पहले इन लोगों ने मुझे ज्यादा परेशान किया तो मैं अपने मायके चली गई तो इन्होंने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं किसी दूसरे के साथ भाग गई, पति ने चीनौर थाने में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया कि पता बताने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।

पुलिस ने दिया कार्यवाही का भरोसा 

पुलिस ने आवेदन लेने के बाद  उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है, सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि पारिवारिक मामला है , पति पत्नी के बीच का विवाद है, परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया है, जाँच के बाद विधि अनुसार कार्यवाही भी की जाएगी ।

[dgv_vimeo_video id=”858952971″]

[dgv_vimeo_video id=”858953121″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews