Gwalior News : ट्रक ने बाइक को रौंदा, मासूम सहित तीन की मौके पर ही मौत, एक बच्ची घायल, चालक फरार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए, मौका देखकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया, हाइवे पर दोनों तरफ ट्रकों की लम्बी लम्बी लाइन लग गई।
gwalior road accident

Gwalior News :  ग्वालियर दो दिन में दो हृदय विदारक सड़ाक दुर्घटनाओं में 7 लोगों की जाना चली गई जिसमें बच्चे भी शामिल है, दोनों ही घटनाओं में मौत का कारण तेज रफ़्तार भागते ट्रक बने, कल सुबह पुरानी छावनी क्षेत्र में हाइवे पर हादसा हुआ जहाँ एक ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायक है और आज इसी हाइवे के दूसरे छोर पर सिकरौदा चौराहे पर ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें एक साल के मासूम बालक सहित तीन की मौत हो गई और एक बच्ची घायल है, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना आक्रोश जताया और मुआवजे की मांग की।

ट्रक ने बाइक को कुचला तीन की मौत, एक घायल

ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में सिकरौदा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पहियों के नीचे आकर फंस गई और बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है , मृतक रायरू एक रहने वाले बताये गए हैं।

सिकरौदा चौराहे पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए, मौका देखकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया, हाइवे पर दोनों तरफ ट्रकों की लम्बी लम्बी लाइन लग गई,  जाम की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों को बुलाकर अपनी बात रखना चाहते थे।

जाम के चलते हाइवे पर लग गई वाहनों की  लम्बी लाइन 

पुलिस ने अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद एसडीएम विनोद सिंह, सीएसपी हिना खान भी मौके पर पहुंचे , ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की , साथ ही कहा कि इस चौराहे पर बहुत रश रहता है इसलिए यहाँ एक स्थाई पुलिस पॉइंट बनाया जाये, चौराहे के पास स्पीड ब्रेकर बनाये जाएँ जिससे चौराहा क्रॉस करते समय छोटे वाहनों को तेज रफ़्तार बड़े वाहन इस तरह रौंद ना सकें।

पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया, मांग पूरी करने का दिया भरोसा 

सीएसपी हिना खान ने कहा कि हमने समझाइश देकर चक्काजाम खुलवा दिया है, जहाँ तक मांगों की बात है तो जो प्रशासन से संबंधित मांग हैं उसे एसडीएम साहब प्रशासन तक पहुंचाएंगे और पुलिस से संबंधित मांगों को हम अपने अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और एक उचित फैसला लेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”983050776″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews