Gwalior News : 100 और 500 रुपये के नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर सहित अन्य सामान जब्त

Gwalior News : 100 और 500 रुपये के नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर सहित अन्य सामान जब्त

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने आज माधौगंज थाना क्षेत्र में नकली नोट बनाने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं।

यह है मामला 

पुलिस ने बताया कि एसपी अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माधौगंज थाना क्षेत्र में गुढा स्थित कृष्णा कॉलोनी में कुछ लोग नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये एडिशनल एसपी डंडोतिया ने माधौगंज थाने और क्राइम ब्रांच थाने की संयुक्त टीम बनाई।

सीएसपी लश्कर/ डीएसपी क्राइम शियाज के एम ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान कृष्णा कॉलोनी पर छापा मारा वहाँ दो लोग मिले, जिनके पास कलर प्रिंटर, डेस्क टॉप, स्केनर और बॉण्ड पेपर रखे मिले। तलाशी लेने पर कमरे में 100 रुपये और 500 रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस को 500 रुपये के 12 नकली नोट और 100 रुपये के 11 नोट मिले। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुरार और पुरानी छावनी क्षेत्र का रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि रोज तीन चार हजार रुपये के नकली नोट बनाते थे और असली नोट की साइज में कटिंग कर बाजार में चला देते थे, आरोपियों ने बताया वो 100 रुपए के नोट बीड़ी सिगरेट में चलाते थे और 500 रुपये के नकली नोट शराब की दुकान में चलाते थे, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”785053440″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews