Gwalior News : जब, मैं जिंदा हूँ कहते हुए बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी के पास 

Gwalior News : जब, मैं जिंदा हूँ कहते हुए बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी के पास 

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर  (Gwalior News) में दबंगई के एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे।  यहां भू माफिया ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर उसके फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली।  अब कागजों में मृत बुजुर्ग महिला खुद को जिंदा प्रमाणित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी के पास पहुंची बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने एसपी को बताया कि वो पहले भी आपके ऑफिस आ चुकी है लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।  महिला ने बताया कि उसके क्षेत्र के हलका नंबर के पटवारी ने साठगांठ कर उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए और उसे मारा घोषित कर जमीन हड़प ली।

ये भी पढ़ें – देश भर में फैला रखा था नाइजीरियन ठगों ने जाल, NRI दूल्हा बनकर करते थे ठगी

बुजुर्ग महिला ने एसपी से कहा कि मैं आपके सामने जिंदा खड़ी हूँ लेकिन कागजों में मर गई हूँ तो कोई मेरी बात पर भरोसा नहीं कर रहा।एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एसपी अमित सांघी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गोले का मंदिर थाने को एफआईआर करने के निर्देश दिए जिसके बाद मामला दर्ज कर जाँच में ले लिए गया है।

ये भी पढ़ें – अंतरराज्यीय चोर गैंग गिरफ्तार, 6 चोरियों का खुलासा, 32 साल पुराना चोरी का इतिहास

[dgv_vimeo_video id=”690229895″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews