Gwalior News : टेम्पो में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी, 10 लाख का सामान बरामद

Gwalior News : टेम्पो में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी, 10 लाख का सामान बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  सवारी वाहन टेम्पो में चोरी करने वाली महिला गैंग (women gang) को ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने पकड़ा है। पुलिस ने गैंग की 6 महिलाओं सहित उनके एक पुरुष साथी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य पुरुष साथी फरार हो गया। शुरुआती पुलिस पूछताछ में मालूम चला है कि ये महिलाएं एक साथ टेम्पो में बैठ जाती हैं और रास्ते में सवारी के बैग से चोरी कर लेती हैं।  चोरी के सामान को इनके पुरुष साथी पलवल में एक सुनार को बेचते हैं।

ग्वालियर (Gwalior News) शहर में पिछले कुछ दिनों से टेम्पो में चोरी की घटनाएं हो रही थी। सूचना के बाद एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) ने मुखबिर तंत्र मजबूत कर एडिशनल एसपी क्राइम और उनकी टीम को एक्शन के निर्देश दिए। एसएसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध महिलाएं पाताली हनुमान मंदिर के आसपास घूम रही हैं।

एसएसपी अमित सांघी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को सूचना की तस्दीक के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने सीएसपी मुरार रतनेश तोमर को टीआई मुरार शैलेंद्र भार्गव के साथ पुलिस फ़ोर्स लेकर पाताली हनुमान मंदिर भेजा। यहाँ कुछ संदिग्ध महिलाएं खड़ी दिखीं जो पुलिस को देखकर भागने लगी, लेकिन पुलिस ने 6 महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनके बैगों की तलाशी ली तो उसमें सोने चांदी के जेवर आदि मिले।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज

पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई और उनसे पूछताछ की।  महिलाओं ने बताया कि शनिवार 23 अप्रैल को वे लोग गोले का मंदिर से टेम्पो में बैठी थी , टेम्पो में पहले से ही एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। इन लोगों ने बड़ी सफाई से महिला के बैग से सोने की चार चूड़ियां, सोने की चार अंगूठी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी कर लिये थे।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद मामला : युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा, अब महिला थाना करेगा विवेचना

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि 22 अप्रैल को भी वे लोग टेम्पो में गोले के मंदिर से बैठी थीं, टेम्पो में उनके अलावा एक और महिला बैठी थी, हम लोगों ने उस महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की एक जोड़ी बाली, चार जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी चांदी के बिछिये चुरा लिये थे और चोरी के माल को हम सभी ने आपस में बांट लिया था।

ये भी पढ़ें – उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला TI 29000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

पुलिस ने जब चोरी के सामान और अन्य साथियों  के बारे में पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि हमारे दो अन्य पुरुष साथी चोरी के सामान को पलवल में एक सुनार को बेचते हैं। उन्होंने बताया कि चोरी किया गया सामान हमने अपने-अपने घरों में छिपा रखा है तथा हमारे अन्य साथी भी घर पर है। पकड़ी गई शातिर महिला चोरों की निशानदेही पर पुलिस यादव धर्मकांटा, चार शहर का नाका स्थित घर पहंची और महिलाओं के दो अन्य साथियों में से एक को गिरफ्तार किया गया। दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने महिला गैंग द्वारा चोरी किये गए सोने चांदी के जेवर सहित करीब 10 लाख का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इनके फरार साथी की तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews