ग्वालियर पुलिस ने ग्राहकों का इंतजार कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया, 2 लाख रुपये की स्मैक जब्त

Smack smuggler arrested, Gwalior Police

Gwalior News : विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्वालियर पुलिस सतर्क है और एक्शन मोड में है, पुलिस ने मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है, मादक पदार्थ तस्करों, शराब माफिया, अवैध शराब निर्माण वाले कंजरों के डेरों पर पुलिस की पैनी नजर है, इसी क्रम में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख रुपये की स्मैक जब्त की है।

मुखबिर ने पुलिस को दी स्मैक तस्कर की सूचना 

एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक मुरार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फक्कड बाबा मंदिर के सामने खाली मैदान बड़ागांव में अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । सूचना के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा  

निर्देश मिलते ही मुरार थाना प्रभारी इन्स्पेक्टर मदन मोहन मालवीय ने थाने की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा,  पुलिस टीम ने फक्कड बाबा मंदिर के सामने खाली मैदान में जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया जैसा एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तस्कर की जेब से 2 लाख रुपये की स्मैक जब्त 

पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने खुद को बड़ागांव खुरैरी मुरार का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक प्लास्टिक की थैली मिली जिसमें मादक पदार्थ स्मैक रखा हुआ मिला स्मैक की तौल कराने पर कुल 20 ग्राम स्मैक निकली जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने स्मैक को जब्त कर तस्कर के खिलाफ थाना मुरार में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews