पिस्टल दिखाकर सुनार को लूटने में असफल बदमाशों ने बनाया था दूसरी ज्वेलरी शॉप को निशाना, पुलिस ने पकड़ा, जेवर जब्त

एसपी धर्मवीर सिंह ने व्यापारियों से अपील की है कि सीसीटीवी कैमरे आज के दौर में सुरक्षा का कवच हैं आप आपने प्रतिष्ठान पर लाखों रुपये खर्च करते हैं लाखों का सामान रखते हैं इसलिए सुरक्षा उपकरण रखना भी बहुत जरूरी है ।
Gwalior theft

ग्वालियर पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिन्होंने पहले गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक सुनार को पिस्टल दिखाकर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की समझदारी से वो इसमें सफल नहीं हो पाए तो बदमाशों ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में सुनार की दुकान को निशाना बनाया और वहां से चांदी और सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए, दोनों आरोपी मुरैना जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर की रात दो बदमाशों ने गोला का मन्दिर क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप  को पिस्टल अड़ाकर लूटने का प्रयास किया था लेकिन दुकानदार घबराया नहीं और उसने शोर मचा दिया तो बदमाश भाग गए, लेकिन उनका मिशन चोरी करना था तो बदमाशों ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक बंद ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और चांदी सोने के जेवर चोरी कर भाग गए।

SP धर्मवीर सिंह ने दी जानकारी 

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी प्रवीण सोनी निवासी शताब्दीपुरम थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट लिखी कि उसकी सोने-चांदी की दुकान हरिगोविन्द ज्वेलर्स के नाम से लक्ष्मीबाई काम्प्लेक्स कुशवाह मार्केट महाराजपुरा में है। 28 अक्टूबर की रात वह अपनी दुकान को बन्द कर घर चला गया था 29 अक्टूबर को सुबह उसे चोरी की जानकारी मिली तो दुकान पर पहुंचा और अन्दर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

दो महिला IPS अधिकारियों की टीम का अच्छा काम

फरियादी के मुताबिक दुकान में रखा चांदी का सामान जिसमें 04 किलो लगभग एवं सोने लगभग 10 ग्राम जिनकी कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है चोरी गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया। जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो मालूम चला गोला का मंदिर क्षेत्र में देवेन्द्र शर्मा की पटरी रोड पर स्थित ज्वेलरी की दुकान की घटना का इससे लिंक हो सकता है जिसकी जाँच गोला का मंदिर पुलिस कर रही है, दोनों घटनाएँ गंभीर थी जिसपर एडिशनल एसपी अनु बेनिवाल और एडिशनल एसपी विदिता डागर के निर्देशन टीमों ने काम शुरू किया।

आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये जेवर जब्त 

पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो उसे मुखबिर से मालूम चला कि चोरी की घटना में प्रयोग की गई अल्टो कार में बदमाश लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास देखे गए हैं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने घटना करना स्वीकार किया फिर पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की गई 4 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के जेवर जब्त कर लिए, पुलिस ने कार और एक अन्य मोटर साइकिल भी बदमाशों से जब्त की है। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास एक 32 बोर की पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड मिला जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

मुरैना जिले के रहने वाले हैं बदमाश 

पकड़े गए बदमाशों के नाम भानु गुर्जर(20 वर्ष) और सोनू गुर्जर (21 वर्ष) है दोनों ग्राम टिकरी थाना रिठौरा कलां जिला मुरैना के निवासी हैं पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और वो चोरी और अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1132132161″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews