डबरा में व्यापारी से 35 लाख रुपए लूटने वाले तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे

डबरा में व्यापारी से 35 लाख रुपए लूटने वाले तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे

Gwalior Crime News : ग्वालियर जिले के डबरा (Dabra News) क्षेत्र के व्यस्ततम ठाकुर बाबा रोड पर दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी सेवक राम बजाज पर गोलियां चलाकर 22 नवंबर 2022 को बाइक सवार तीन बदमाश 35 लाख रुपए लूट ले गए थे। लुटेरों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम उस समय दिया, जब गल्ला व्यापारी अपने सहयोगी के साथ HDFC  बैंक से 35 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहा था। पुलिस ने आज घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली ।

उक्त लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लूट की घटना के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी गई रकम की बरामदगी हेतु एक दर्जन टीमों को एक्टिव कर रखा था। पिछले दिनों 30 नवंबर 2022 को घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 7 लाख रुपये बरामद करने के बाद पुलिस एक्टिव थी।

इसी क्रम में आज 03 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डबरा लूट के फरार आरोपियों को थाना मौ जिला भिण्ड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच की टीमों को भिण्ड पुलिस से समन्वय स्थापित कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा। पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ मेें आरोपियों ने डबरा में हुई लूट की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम में से 14 लाख रुपये व एक कट्टा मय राउण्ड के बरामद कर लिया।

गौरतलब है कि डबरा लूट की घटना में फरार एक मुख्य आरोपी को दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुजूरियाई थाना डबरा देहात से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गये आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों सहित उक्त लूट की घटना  करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस ने  लूटे गये रुपयों में से 05 लाख 50 हजार रुपये व एक कट्टा मय राउण्ड के जब्त किया।

खास बात ये है कि पकड़े गये आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना पिछोर में व्यापारी के साथ, थाना चीनोर में फायनेंस कंपनी के एवं थाना घाटीगांव क्षेत्र में अर्टिका कार की लूट करना भी स्वीकार किया, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। कुल मिलाकर  डबरा में व्यापारी के साथ 35 लाख की लूट में शामिल 8 आरोपियों में से पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 लाख रुपये अब तक बरामद कर लिए हैं, लूटी गई शेष रकम बरामदगी और फरार शेष एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews