UP से Smack लेकर आये दो बदमाशों पर एक्शन, बेचने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया, 7 लाख की स्मैक बरामद

shahdol News

Smack Smuggler Arrested : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लगते ही ग्वालियर पुलिस के हत्थे दो स्मैक तस्कर चढ़ गए पुलिस ने चैंकिंग के दौरान उन्हें पकड़कर जब उनकी तलाशी तो उनके पास से 7 लाख रुपये कीमत की स्मैक मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, आरोपी ठेला लगाते हैं और उसकी आड़ में स्मैक बेचने का धंधा करते हैं।

पूरे प्रदेश के साथ ग्वालियर पुलिस भी एक्टिव मोड में है, बदमाशों और तस्करों की निगरानी के लिए सक्रिय किये मुखबिर तंत्र से पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश स्मैक लेने उत्तर प्रदेश गए हैं और वापस आने वाले हैं, सूचना के बाद पुलिस ने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में  चैकिंग लगाई और दो संदिग्ध युवकों को रोका।

पुलिस न एजब उनकी तलाशी ली उनके कब्जे से 70 ग्राम स्मैक मिली, पहले तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से स्मैक लेकर आये हैं और ग्वालियर में इसे बेचने वाले थे, पुलिस ने बताया कि बदमाशों से जब्त स्मैक की कीमत करीब 7 लाख रुपये है।

एडिशनल एसपी शियाज केएम ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में ठेला लगाते हैं और उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर अपने ठेले के धंधे की आड़ में ये कारोबार करते हैं इसमें मोटा मुनाफा मिलता है, पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”924546897″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews