दोस्ती ने पहुंचाया हवालात, 10वीं बोर्ड में दोस्त की मदद करने फर्जी परीक्षार्थी बनकर पहुंचा, FIR दर्ज

दोस्ती ने पहुंचाया हवालात, 10वीं बोर्ड में दोस्त की मदद करने फर्जी परीक्षार्थी बनकर पहुंचा, FIR दर्ज

Gwalior News : दोस्ती की आपने अलग अलग मिसालें सुनी होंगी और पढ़ी होंगी, दोस्त एक दूसरे पर जान तक कुर्बान करने के लिए तैयार रहते हैं, ग्वालियर में ऐसा ही एक असल किस्सा सामने आया है, एक दोस्त अपने दोस्त की मदद करने 10 बोर्ड की परीक्षा देने पहुंच गया लेकिन पकड़ा गया, केंद्र अध्यक्ष की शिकायत पर उसे पुलिस पकड़कर ले गई और उसपर एफआईआर दर्ज कर ली है।

अभी तक आपने एमबीबीएस, नर्सिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं में या फिर उच्च शिक्षा वाली परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की खबरें सुनीं और पढ़ी होंगी लेकिन 10वीं बोर्ड में फर्जी परीक्षार्थी पहली बार सामने आया है, दर असल इस दिनों 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं , कल साइंस का पेपर था, हजीरा थाना क्षेत्र में सीबीएस स्कूल भी इसके लिए केंद्र बनाया गया है।

फोटो से पकड़ में आया फर्जी परीक्षार्थी 

यहाँ जब परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे उसी दौरान चैकिंग टीम वहां पहुंची उन्होंने परीक्षार्थियों की चैकिंग शुरू की तो एक परीक्षार्थी पर उनकी निगाह जम गई, उन्होंने जब उसके दस्तावेज चैक किये और फोटो मिलान किया तो समझ आया कि ये फर्जी परीक्षार्थी है, जाँच टीम ने उसे वहां से उठाया और अलग ले जाकर पूछताछ की तो मामला सही निकला।

दोस्त के बीमार होने का कहकर मदद का हवाला देता रहा फर्जी परीक्षार्थी 

पकड़ा गया परीक्षार्थी अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था,  पकड़े गए परीक्षार्थी संजय पाल ने बताया कि वो अपने दोस्त आदित्य परमार की मदद करने के उद्देश्य से परीक्षा दे रहा था, वो बीमार है, केंद्र अध्यक्ष ने पुलिस को बुलाकर संजय पाल को पुलिस के हवाले कर दिया, हजीरा थाना टीआई अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि फर्जी छात्र 12वीं पास है वो दीनदयाल नगर में रहता है उसके खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

चार पेपर दे चुका था पांचवे में पकड़ा गया, DEO ने मांगा जवाब 

इस पूरे फर्जीवाड़े की सबसे बड़ी बात ये है कि ये फर्जी परीक्षार्थी अबतक चार पेपर दे चुका है लेकिन किसी की पकड़ा में नहीं आया पांचवे पेपर में बोर्ड की संभागीय टीम को चैकिंग दे दौरान पकड़ में आया अब जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने इसे लेकर केंद्र अध्यक्ष से जवाब मांगा है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया 

उधर सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि शुरूआती पूछताछ में पैसों के लेनदेन की कोई बात सामने नहीं आई है यानि ये प्रोफेशनल नहीं है सॉल्वर नहीं है बस दोस्त की मदद करने की बात कह रहा हैं, पुलिस मामले की जाँच कर रह है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”915851787″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews