ग्राहक का इंतजार कर रहे तस्कर को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा, करीब डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस और ग्वालियर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने तस्कर के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर मंदिर के सामने एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा हैं, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची जिसके  बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आई।

कोटेश्वर मंदिर के सामने ग्राहकों का इंतजार कर रहा था तस्कर 

डीएसपी क्राइम आईपीएस शियाज केएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोटेश्वर मंदिर के पास तस्कर के मौजूद होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और ग्वालियर थाने की टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए गए, पुलिस की संयुक्त टीम को कोटेश्वर मंदिर के सामने मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तस्कर की जेब से मिली करीब डेढ़ लाख की स्मैक 

पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके लोवर की जेब में एक सफेद रंग की पॉलिथिन मिली, जिसे खोलकर देखने पर उसमें मादक पदार्थ रखा मिली जिसे चैक करने पर वो स्मैक निकला, स्मैक की तौल कराने पर कुल वजन 13 ग्राम था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 30 हजार रुपये पाई गई। पुलिस टीम ने स्मैक को जब्त कर तस्कर के खिलाफ ग्वालियर थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस पकड़े गये तस्कर से स्मैक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”900789276″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews