पुलिस ने कर दिया ऐसा काम, 211 मायूस चेहरों पर लौटी मुस्कान

Gwalior News
Gwalior News : मोबाइल फोन आज व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है, कुछ पल के लिए भी मोबाइल सामने से हट जाये तो बहुत से लोग बेचैन हो जाते हैं , ऐसे लोग 24 घंटे मोबाइल अपने पास रखते हैं और यदि वो खो जाये या कोई चोरी कर ले तो उनका क्या हाल होगा समझा जा सकता है, ऐसे ही लोगों की परेशानी को समझते हुए ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल एक्टिव रहती है, एक बार फिर साइबर सेल ने मात्र 2 महीनों में 51 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के फोन खोज निकालकर 211 लोगों के चेहरों पर  मुस्कान लौटा दी है।

पुलिस ने खोज निकाले 51 लाख 12 हजार रुपये कीमत के 211 मोबाइल

ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल अन्य कार्यों के साथ साथ गुम हुए या फिर चोरी गए मोबाइल फोन के आवेदन को बहुत गंभीरता से लेती है यही कारण है कि वो लगातार ऐसे मोबाइल को बरामद कर उनके असली मालिक तक पहुंचा रही है, एक बार फिर साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है , साइबर सेल ने मात्र दो महीने में 51 लाख 12 हजार रुपये कीमत के 211 मोबाइल खोज निकाले।

एसपी ऑफिस में असली मालिकों को सौंपे गए मोबाइल 

एसपी ऑफिस में आज इन मोबाइल को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया , एसपी राजेश सिंह चंदेल ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को दिया और उन्हें समझाइश दी कि आगे इसे संभाल कर रखें, एसपी ने मोबाइल फोन खोज निकालने के लिए  एडिशनल एसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा, सीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार और साइबर सेल प्रभारी एस आई रजनी रघुवंशी की तारीफ की।  

देश के अलग अलग राज्यों से ढूंढकर लाई ग्वालियर पुलिस 

एसपी ने बताया कि ये सभी 211 फोन बड़ी बड़ी कम्पनियों जैसे एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि के है और इनकी कीमत  51 लाख 12 हजार रुपये है, उन्होंने बताया कि हमारी साइबर टीम ने दो महीनों में इन मोबाइल को ग्वालियर के अलावा गुना , भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल एवं उ.प्र., दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों सेे ट्रेस कर बरामद किया है।

फोन वापस मिलते ही चेहरों पर लौटी मुस्कान 

एसपी ने कहा कि जिनके ये फोन थे उनमें ऑटो चालक, आशा वर्कर, प्राईवेट जॉब करने वाले, फेक्ट्री वर्कर, किसान, कथा वाचक, छात्र, शिक्षक, गृहणी, एक्स सर्विसमेन, आकाशवाणी अधिकारी, वकील, व्यापारी, फोरेस्ट गार्ड, इलेक्ट्रीशियन, सब्जी विक्रेता आदि शामिल हैं  मोबाइल वापस मिलने पर इन सभी के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। एसपी राजेश सिंह चाद्नेल ने  इस उपलब्धि पर साइबर सेल की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
[dgv_vimeo_video id=”915890624″]
[dgv_vimeo_video id=”915890735″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews